Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने बनवाई अभीरा की फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट, अरमान से अलग करने की थी साजिश

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Sep 2024 4:34 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा को मनीष लेकर चला जाता है. इधर अरमान परेशान है कि आगे क्या होगा. हालांकि सबको बाद में पता चलेगा कि अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट फर्जी है और उसके पीछे कोई और नहीं बल्कि संजय बंसल है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में अभीरा और अरमान की शादी हो रही है. हालांकि मेकर्स उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में हाई-वोल्टेज ड्रामा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों प्यार में है, लेकिन रूही नहीं चाहती कि कपल कभी एक हो, क्योंकि वह अरमान से अभी भी प्यार करती है और उसको अपना बनाना चाहती हैं. शुरुआत में दादीसा को भी उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंन अभीरा को अपनी बहू मान लिया.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में हम क्या देखेंगे खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में, हम देखते हैं कि रूही अरमान से एक मंदिर में मिलने के लिए कहती है. वहां वह अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट उसे सौंप देती है. जिसमें लिखा होता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती है. अगर ऐसा करती है, तो उसकी जान को बड़ा खतरा है. ये न्यूज सुनकर अरमान पूरी तरह टूट गया. वह स्थिति को समझने में असमर्थ है और रूही पर झूठी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाता है.

रूही के सामने क्या रिक्वेस्ट करेगा अरमान

जब वह स्थिति की गंभीरता को समझने में सफल हो जाता है, तो वह रूही से किसी को भी सच्चाई न बताने के लिए कहता है. हालांकि, आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या को अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पता चलता है. मेहंदी फंक्शन के बीच, विद्या अभीरा पर बरसेगी और कहेगी कि वह अपनी हथेली पर अरमान का नाम नहीं लिख सकती, क्योंकि वह नहीं चाहती कि वह उससे शादी करे.

मेडिकल रिपोर्ट देखकर किया कहेगी विद्या

अभीरा हैरान रह जाती है. इसके बाद विद्या सभी को मेडिकल रिपोर्ट दिखाती हैं. कावेरी और संजय इसमें कूद पड़ते हैं और अभिरा को भला-बुरा कहने लगते हैं. मनीष गोयनका आगे आते हैं और अपनी बेटी को लेकर चले जाते हैं. बताया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में सभी को पता चल जाएगा कि फर्जी मेडिकल पेपर्स के पीछे रूही का हाथ है.

अभीरा की फेक प्रेग्नेंसी के पीछे है किसका हाथ

कथित तौर पर, रूही ही मेडिकल रिपोर्ट बदलने वाली होगी, ताकि अभीरा को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल दिया जाए, लेकिन ये भी हो सकता है कि मास्टरमाइंड संजय बंसल हो, जो अभीरा को बर्बाद करने की प्लानिंग कर रहा है. एक इंटरव्यू में मनीष गोयनका ने कंफर्म किया है कि मेडिकल रिपोर्ट फर्जी हैं, लेकिन इसके पीछे कौन है, यह जानने के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अक्षरा से अलग होना…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की प्रेग्नेंसी का राज खुला अरमान के सामने, इस शख्स ने मेडिकल रिपोर्ट से की छेड़छाड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola