Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अक्षरा से अलग होना…
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Sep 2024 3:11 PM
Harshad Chopda and Pranali Rathod unfollow each other on instagram
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली प्रणाली राठौड़ ने सालों बाद अब शो छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा लीप के बाद हमें जाना पड़ा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह शो 2009 से चल रहा है और इसमें कई पीढ़ियों की कहानी देखने को मिली. लेटेस्ट में, समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित अभीरा और अरमान की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, उनसे ठीक पहले, हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने अभिमन्यु और अक्षरा के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज किया था. उनकी केमिस्ट्री काफी पॉपुलर हुई. हालांकि जब लीप की जगह से उन्हें अलविदा कहना पड़ा था, तो फैंस काफी दुखी हो गए थे. अब प्रणाली ने शो छोड़ने पर बात की है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने पर क्या बोली प्रणाली राठौड़
प्रणाली ने कहा, अक्षरा से अलग होना बहुत मुश्किल है. यह मेरा पहला शो था, जो मैंने लगातार दो साल तक किया. फिर लीप आया और हमें बाहर निकलना पड़ा. यह सब अचानक हुआ, इसलिए इससे आपके जीवन पर फर्क पड़ता है, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है और मैंने 7 महीने के इस ब्रेक में नई चीजें सीखी हैं. मैंने अपने कौशल को सुधारने पर काम किया. मैं अक्षरा को कभी नहीं भूलना चाहती. यह मेरी टोपी में एक और पंख जोड़ने जैसा है.
क्या ये रिश्ता जैसे सफल शो के बाद अच्छा प्रोजेक्ट ढूढ़ना मूश्किल था
प्रणाली राठौड़ ने प्रोजेक्ट ढूढ़ने में आई चुनौती के बारे में बात करते हुए कहा, मैं इस समय शो दुर्गा कर रही हूं और शूटिंग करना काफी अच्छा रहा. एक्ट्रेस ने कहा, मैं एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में रहती हूं और जब भी मैं कोई अच्छी कहानी या किरदार सुनती हूं, तो दोनों हाथों से प्रोजेक्ट को पकड़ लेती हूं. मैं यह दबाव नहीं लेती कि अब जब मैंने एक सफल शो कर लिया है, तो मुझे केवल एक बड़ा प्रोजेक्ट ही करना है. बेशक मैं अच्छी, बड़ी परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहती हूं. ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहले भी मैंने जो शो किए हैं, वे भी अच्छे रहे हैं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास फैंस हैं, जो हमेशा मेरा सपोर्ट करते हैं.
क्या अक्षरा की भूमिका को भूल पाए हैं दर्शक
क्या लोगों के दिलों से अक्षरा की इमेज हटाना आसान है. इसपर बात करते हुए प्रणाली राठौड़ ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं अक्षरा की छवि को तोड़ पाई हूं. जब भी मैं बाहर जाती हूं, तो लोग मुझे अक्षु कहकर ही बुलाते हैं. यह मुश्किल है, क्योंकि फैंस अक्षरा से बेहद जुड़े हुए हैं. वे आज भी अक्षरा को बहुत मिस करते हैं. मैं पूरी कोशिश करूंगी कि दुर्गा के किरदार को भी लोकप्रिय बनाया जा सके और वे मुझमें इस किरदार को देख सकें और मुझे उसी तरह प्यार कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










