Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की प्रेग्नेंसी का राज खुला अरमान के सामने, इस शख्स ने मेडिकल रिपोर्ट से की छेड़छाड़
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2024 11:21 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा विद्या को अभीरा की रिपोर्ट के बारे में बता चलता है, लेकिन रिपोर्ट गायब होता है. मनीष, विद्या को ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहता.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में मेलोड्रामा दिखाया जाएगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा की शादी तय हो चुकी है और रस्में भी हो रही है. हालांकि रूही और दादी सा एक मौका भी नहीं छोड़ती इस शादी को तोड़ने के लिए. रूही ने एक मास्टर प्लान बनाया है और पोद्दार परिवार इसमें फंसते दिख रहे हैं. अभीरा की प्रेग्नेंसी को लेकर रूही एक बड़ा खुलासा करती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही, अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर सोचती है अब वो उसकी खुशियां छीन लेगी. रूही, अरमान से प्राइवेट में बात करने जाती है. रूही और अरमान को एक साथ देखकर अभीरा को कुछ शक होता है.
रूही ने कौन सा सच अरमान को बताया
विद्या को अभीरा की रिपोर्ट के बारे में बता चलता है, लेकिन रिपोर्ट गायब होता है. मनीष, विद्या को ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहता. अरमान, रूही से पूछता है उसे प्राइवेट में कौन सी बात करनी है. रूही उसे बताती है कि अभीरा कभी भी मां नहीं बन सकती.
क्या रूही की बातों पर अरमान करेगा यकीन
रूही, अरमान को बताती है अभीरा के मां नहीं बन पाने की वजह से उसके पिता बनने का सपना हमेशा के लिए टूट गया. अरमान को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता और उसे लगता है रूही ने रिपोर्ट के साथ कोई छेड़छाड़ किया होगा. अरमान कहता है ये उसकी चाल होगी क्योंकि वो हमेशा उनके बीच दरार लाती रहती है. वो डॉक्टर से बात करने की सोचता है. हालांकि उसे याद आता है कि उसका फोन उसके पास नहीं है.
अरमान को क्या बताएंगे डॉक्टर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान को अपना फोन देती है और वो डॉक्टर को कॉल करता है. डॉक्टर उसे बताते हैं कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. अगर वो मां बन भी जाती है तो उसकी लाइफ को खतरा होगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










