Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या चारु के बाद सई भारवे ने शो को कहा अलविदा

after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai serial twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा, जिसके बारे में फैंस ने सोचा नहीं होगा. चारु की मौत शो में होने वाली है. अब सुनने में आ रहा है कि सीरियल से एक और अहम किरदार का सफर खत्म होने वाला है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अरमान अलग तो हो गए है, लेकिन दोनों अभी भी एक-दूसरे को प्यार करते है. दूसरी तरफ गीताजंलि, अरमान से प्यार करती है. अभीरा की शादी की तैयारी अंशुमन के साथ चल रही है. दूसरी तरफ एक बड़ा ट्विस्ट आया कि चारु की मौत शो में होने वाली है. चारु का रोल निभा रही सलोनी संधू ने कंफर्म कर दिया कि वह अब शो का हिस्सा नहीं है. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो सुरेखा की भी मौत होने वाली है.
चारु के बाद इस शख्स की होगी शो में मौत
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु की मौत से पोद्दार हाउस में मातम फैल जाएगा. पूरा परिवार सदमे में होगा. अब सुनने में आ रहा है कि एक और किरदार का पत्ता सीरियल से कटने वाला है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरेखा का रोल प्ले कर रही है सई भारवे की मौत हो शो में जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, गोयनका हाउस में भयानक आग लग जाएगी. इस दौरान सारे लोग सुरक्षित निकल जाएंगे, लेकिन सुरेखा की मौत हो जाएगी.
अभीरा और अंशुमन की शादी रुक जाएगी?
रिपोर्ट में बताया जाएगा कि अभीरा और अंशुमन की शादी के दिन ये घटना होगी. दोनों के सात फेरे लेने से पहले ये भयानक हादसा गोयनका हाउस में होगा. अभीरा इस मौत से पूरी तरह से टूट जाएगी क्योंकि सुरेखा उसके मायके के परिवार का हिस्सा है. क्या इससे अंशुमन और अभीरा की शादी रुक जाएगी. अरमान भी इस शादी में होगा. क्या वह अभीरा को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने में मदद करेगा. आने वाला एपिसोड कई सारे टर्न एंड ट्विस्ट से भरा होगा, जिसे देखकर दर्शकों को खूब मजा आएगा.
यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: अजय देवगन के वायरल ‘फिंगर डांस’ पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह अकेले ऐसे इंसान…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










