ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस रुप में वापसी कर रही हैं Shivangi Joshi, एक्ट्रेस के नए लुक से लोगों को किया अट्रैक्ट

Updated at : 20 Jan 2021 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस रुप में वापसी कर रही हैं Shivangi Joshi, एक्ट्रेस के नए लुक से लोगों को किया अट्रैक्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Shivangi Joshi new photo goes viral: शिवांगी जोशी एक बॉक्सर के बिल्कुल अलग अवतार के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बॉक्सर के रूप में नजर आने वाली हैं, जिसका किरदार का नाम सीरत है. शो के निर्माताओं ने शो से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो दर्शकों को सीरत और उनके परिवार के साथ पेश करती हैं. आपको बता दें शो में आशिता धवन, शिवांगी की ऑनस्क्रीन माँ का किरदार निभान वाली हैं, दूसरी ओर हृषिकेश पांडे उनके पिता की भूमिका निभाएंगे. शिवांगी जोशी के फैंस अपने पसंदीदा अभिनेत्री को पर्दे पर वापस देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं.

विज्ञापन

शिवांगी जोशी एक बॉक्सर के बिल्कुल अलग अवतार के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बॉक्सर के रूप में नजर आने वाली हैं, जिसका किरदार का नाम सीरत है. शो के निर्माताओं ने शो से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो दर्शकों को सीरत और उनके परिवार के साथ पेश करती हैं. आपको बता दें शो में आशिता धवन, शिवांगी की ऑनस्क्रीन माँ का किरदार निभान वाली हैं, दूसरी ओर हृषिकेश पांडे उनके पिता की भूमिका निभाएंगे. शिवांगी जोशी के फैंस अपने पसंदीदा अभिनेत्री को पर्दे पर वापस देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं.

https://www.instagram.com/p/CKQe-K4Bwvt/?utm_source=ig_embed

हाल ही में नायरा ने शेयर किया था ये वीडियो

हाल ही में शिवांगी ने एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो बॉक्सिंग रिंग अपने सामने खड़ी प्लेयर को जोरदार पंच मारती हुई दिखाई देती हैं. जबकि वीडियो में कार्तिक ‘नायरा’ की यादों के साथ जीने की कोशिश कर रहा है. वीडियो देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि शो में शायद उनकी वापसी हो जाए.

https://www.instagram.com/p/CKCDYkHLxrk/

इन टीवी शो में दिख चुकी हैं शिवांगी

‘बेइंतहां’, ‘लव बाई चांस’, ‘बेगुसराय’, ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ये रिश्ता है प्यार का’ जैसे टीवी शो में शिवांगी जोशी नजर आ चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CJeALGEL7KD/

मोहसिन खान से जुड़ता आया है शिवांगी का नाम

छोटे पर्दे पर मोहसिन खान के साथ शिवांगी जोशी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है, खबरें तो ये भी हैं कि असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे संग इश्क फरमा रहे हैं. दूसरी तरफ, उनका शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी में सालों से मजबूती से बना हुआ है. शो की स्टोरीलाइन में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आते रहते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो से शिवांगी जोशी को घर – घर में पहचान मिली. इस शो में नैतिक और अक्षरा की बेटी के रोल में नजर आई थीं.

https://www.instagram.com/p/CFKRp40Db3I/

हिना खान के बाद शिवांगी बनी शो की जान

बता दें कि शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह ‘बेइंतहा’ में आयर हैदर के किरदार में नजर आईं. अभिनेत्री सीरियल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था.

https://www.instagram.com/p/CDs0uUvjFDV/

हिना खान के बाद शिवांगी बनी शो की जान

बता दें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में हिना खान और शिवांगी जोशी दोनों ने मां-बेटी का रोल अदा किया था. इसी शो से हिना खान को पहचान मिली थी. वहीं शिवांगी जोशी आज के समय में इस शो की जान बनी हुई है.

https://www.instagram.com/p/B8vXawplf5j/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola