ePaper

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: शो में शुरू होगा भूत वाला ट्रैक? कमरा नंबर 333 का क्या है राज, अक्षरा से होगा कनेक्शन

Updated at : 20 Sep 2025 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya kehlata Hai 20 September written update

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अभीरा और अरमान को साथ देखकर अपना आपा खो देगी. दूसरी तरफ अभीरा के रिसॉर्ट का कमरा नंबर 333 का राज भी सामने आएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा. अरमान और गीतांजलि हनीमून के लिए मसूरी आएंगे. भले ही अरमान उसके साथ मसूरी आ गया है, लेकिन उसका दिल अभीरा के पास ही है. दुर्गा प्रतिमा की तैयारी के दौरान अरमान और अभीरा एक साथ मिलकर प्रतिमा को बचाते दिखेंगे. दोनों को करीब देखकर गीतांजलि असहज हो जाएगी. गीतांजलि, अरमान की जिंदगी में अपनी जगह को लेकर असुरक्षित फील करेगी.

कमरा 333 का क्या है राज?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा रिसॉर्ट के काम में हेल्प करती है. दूसरी तरफ रहस्यमयी कमरा 333 को लेकर दिखाया जाएगा कि गेस्ट उस कमरे का लाइट ठीक करवाने के लिए कहेंगे. अभीरा को लगता है कि वह कमरा भूतिया है. मायरा और कावेरी उसे समझाने की कोशिश करेगी. अपकमिंग एपिसोड में रिसॉर्ट के अतीत से जुड़ा एक राज सामने आ सकता है, जो अभीरा की अक्षरा के साथ यादों से जुड़ा हो सकता है. अब ये राज क्या होगा, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा. दूसरी तरफ कियारा अपने नशे की लत से उबरने में सफल होती है. वह नौकरी की तलाश करेगी और अपना आत्मविश्वास फिर से पा लेगी. उसके मुश्किल वक्त में अभीर उसकी हर कदम पर हेल्प करेगा और उसका साथ देगा.

गीतांजलि के साथ हनीमून पर जाने के लिए तैयार होगा अरमान

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि अपना बैग खोलती है और अरमान उसकी मदद करने की कोशिश करता है. गीतांजलि उससे कहती है कि अरमान ना तो उसे पत्नी वाला अधिकार दे रहा और ना ही उसकी शादी का सम्मान कर रहा. अरमान कहता है वह अभीरा से ही प्यार करता है. गीतांजलि उससे बहस करती है. जिसके बाद अरमान उसके साथ हनीमून पर जाने के लिए तैयार हो जाता है, ताकि घरवालों को लगे कि उसकी शादी नॉर्मल है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में अभीरा संग पुरानी यादें अरमान करेगा ताजा, गीतांजलि के शो से विदाई का काउंटडाउन शुरू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola