Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में अभीरा संग पुरानी यादें अरमान करेगा ताजा, गीतांजलि के शो से विदाई का काउंटडाउन शुरू

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2025 12:32 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान को हनीमून पर साथ चलने के लिए कहती है. अरमान उसकी बात के लिए नहीं मानता. दूसरी तरफ मसूरी में गीतांजलि, अभीरा को देखकर चौंक जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कहानी रिसॉर्ट से शुरू होती है, जो अब कावेरी के नाम है. सालों पहले यह रिसॉर्ट अभीरा की मां अक्षरा के जिम्मे था. कावेरी इसे फिर से पुराने हालत में लाना चाहती हैं. कावेरी रिसॉर्ट मैनेजर के साथ बैठकर डेटा और अकाउंट्स का निरीक्षण करती हैं. उन्हें यह जानकर बड़ा झटका लगता है कि मैनेजर ग्राहकों से मेंटेनेंस के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज ले रहा था. कावेरी उसे काम से निकाल देती है.

गीतांजलि से दिल की बात कहेगी अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, कावेरी और मैनेजर के बीच तेज आवाज में तीखी बहस को सुनकर डर जाती है. वह तुरंत मायरा का हाथ थाम लेती. मायरा उसे संभालती है. दूसरी तरफ गीतांजलि, अरमान को हनीमून पर साथ चलने के लिए कहती है. अरमान उसकी बात के लिए नहीं मानता. गीतांजलि गुस्से में घर से बाहर निकलती है और गाड़ी चलाकर जाने लगती है. अरमान उसका पीछा करता है. रास्ते में अरमान उसे समझाता है कि ये शादी सिर्फ एक समझौता है. वह उसे समझाता है कि वह उससे एक आम पति-पत्नी के रिश्ते जैसी उम्मीद नहीं करनी चाहिए. गीतांजलि इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाती.

गीतांजलि का ट्रैक होगा खत्म?

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और गीतांजलि अपने हनीमून के लिए मसूरी आते हैं और अभीरा के रिसॉर्ट में पहुंच जाते हैं. हालांकि गीतांजलि को इसके बारे में पता नहीं होता और वह वहां पर अभीरा, मायरा और कावेरी को देखकर गुस्से से भर जाती है. अरमान, रिसॉर्ट के प्रबंधन से हाथ मिलाता है. ये वहीं जगह है जहां अभीरा और अरमान पहली बार मिले थे. गीतांजलि दोनों को साथ देखकर गुस्सा हो जाती है. कहा जा रहा है कि गीतांजलि जल्द ही अरमान की जिंदगी से विदा ले लेगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हनीमून के लिए गीतांजलि को बेवकूफ बनाकर मसूरी ले जाएगा अरमान, रिजॉर्ट में अभीरा करेगी स्वागत, लगेगा बड़ा सदमा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola