Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान- अभीरा की जिंदगी में नया तूफान लेकर आएगी उसकी बेटी, मायरा बना रही अपने माता-पिता से दूरी

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Nov 2025 11:42 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा अपने स्कूल तान्या और कृष को लेकर जाएगी. वह नहीं चाहती है कि उसके माता-पिता उसके वार्षिक समारोह में शामिल हो और ये बात अरमान और अभीरा को पता लग जाएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि मायरा का इंतजार अरमान कार में करता है. मायरा आती है और अरमान उससे देर से आने की वजह पूछता है. मायरा अपने पिता से झूठ बोलती है. मायरा कहती है कि वह वॉशरूम में थी. हालांकि अरमान ये बात जानता है क्योंकि उसने मायरा की टीचर से पहले पूछ लिया था. उसकी टीचर ने बताया था कि वह क्लास आई ही नहीं थी. अरमान अपनी बेटी से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वह उससे बात नहीं करती.

मायरा के झूठ बोलने से दुखी होता है अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कहता है कि मायरा उससे झूठ बोल रही है. अरमान कहता है कि वह अभी भी वीडियो वाली घटना से उबर नहीं पाई है. अरमान उसे मायरा से बात करने के लिए कहता है. अभीरा अपनी बेटी को उसकी गलती समझाने के लिए एक प्लान बनाती है. दूसरी तरफ अभीर, अभीरा और अरमान के बारे में ऑनलाइन अपमानजनक कमेंट्स पढ़ने के बाद काफी गुस्सा हो जाता है. कियारा उसे शांत करने की कोशिश करती है. अभीर को शक होता है कि वह उसकी मदद लेने के बहाने उससे मिलने आई है. हालांकि कियारा उसके सवालों का जवाब नहीं देती.

इस वजह से मायरा बना रही अरमान और अभीरा से दूरी

अरमान और अभीरा, मायरा की टीचर से बात करते हैं. दोनों को पता चलता है कि मायरा ने उससे अपने वार्षिक समारोह के बारे में झूठ बोला है. दोनों को ये भी पता चलता है कि मायरा ने समारोह में शामिल होने के लिए कृष और तान्या को चुना है. स्कूल में कृष और तान्या स्टेज पर अरमान और अभीरा के बदले बेस्ट माता-पिता का अवॉर्ड लेते हैं. घर पर विद्या उनसे कहती है कि इस अवॉर्ड के असली हकदार अरमान और अभीरा है. तान्या कहती है कि अरमान और अभीरा के वायरल वीडियो की वजह से मायरा ने उन दोनों को स्कूल चलने के लिए कहा. अरमान और अभीरा ये सुनकर काफी दुखी हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

यह भी पढ़ें- Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola