ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की मौत के लिए इस शख्स को जिम्मेदार ठहराएगा मनीष, फूट-फूटकर रोएगा

Updated at : 04 Sep 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की मौत के लिए इस शख्स को जिम्मेदार ठहराएगा मनीष, फूट-फूटकर रोएगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े टेविस्ट आने वाले हैं. जहां मनीष को पता चल जाता है कि अभीरा अक्षरा और अभिनव की बेटी है और अब वह इस दुनिया में नहीं है. ये जानकर मनीष टूट जाता है और रूही को जिम्मेदार ठहराता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को खूब प्यार मिल रहा है. मेकर्स आने वाले एपिसोड में कई तरह के उतार-चढ़ाव जोड़ रहे हैं. सीरियल का हालिया एपिसोड में, अरमान और अभीरा की शादी पर बेस्ड है. इधर दादीसा ने खेल खेलते हुए अभीरा को प्रेनअप पेपर साइन करने के लिए कहा, हालांकि अभीरा ने ये करने से साफ मना कर दिया. जब अरमान भी दादीसा के तरफ से बोलता है, तो वो शादी करने से मना कर देती है. इस बात से होने वाला दुल्हा दुखी हो जाता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है. उसके सिर पर चोट लगेगी और हर कोई अभीरा को दोषी ठहराएगा.

मनीष को पता चलेगा कौन सा बड़ा राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा, अक्षरा की बेटी होने के नाते मनीष के सामने आएगी. वह यह जानकर चौंक जाएगा कि अभीरा अक्षरा और अभिनव की बेटी है. उसकी आंखों में आंसू आ जाता हैं और वह उसे गले लगा लेता है.

मनीष क्यों खुद पर हो जाएगा गुस्सा

मनीष को तब ये भी एहसास होता है कि अब अक्षरा इस दुनिया में नहीं रही. उसे याद होगा आखिरी बार जब अक्षरा ने उसे कॉल किया था, लेकिन रूही के गुस्से के कारण उसने कॉल रिसीव नहीं किया. मनीष खुद पर क्रोधित हो जाएगा और उसके पास अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होंगे.

रूही पर क्यों गुस्सा हो जाएगा मनीष

रूही मनीष से बात करने आएगी, लेकिन वह उस पर गुस्सा होगा. वह अक्षरा की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराता है और कहता है कि उसने ही कहा था कि अक्षरा से कोई रिश्ता न रखे. रूही (गर्विता साधवानी) टूट जाती है क्योंकि वह अंदर ही अंदर अक्षु से काफी प्यार करती है और उसके लिए कभी कुछ बुरा नहीं सोच सकती है. क्या मनीष अभीरा को उसकी मां का सच बता पाएगा? क्या अभीरा मनीष को अपने दादा के रूप में स्वीकार करेगी? क्या अभीरा सच जानने के बाद रूही को माफ कर पाएगी?

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola