Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मनीष को पता चला अक्षरा-अभिनव की बेटी है अभीरा, सच जानकर क्या करेगी रूही

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Sep 2024 1:48 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा अपनी शादी के फंक्शन में हिमाचली थीम से जुड़ा एक फंक्शन रखेगी. यहां मनीष को पता चलेगा कि अभीरा और किसी की नहीं बल्कि अभिनव और अक्षरा की बेटी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और हाल के एपिसोड में हमने काफी ड्रामा देखा. अभीरा और अरमान की शादी हो रही है और दादीसा इससे खुश हैं. पोद्दार फैमिली शादी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन रूही नहीं चाहती कि ऐसा हो. वह किसी भी कीमत पर अरमान को अपनी जिंदगी में वापस चाहती है. वह इसके लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है और उसे इस बात का एहसास नहीं है कि वह किसी की जिंदगी खराब कर रही है.

अक्षरा से क्यों नफरत करती है रूही

अभीरा अक्षरा और अभिनव की बेटी है, लेकिन न तो मनीष न ही पोद्दार हाउस को ये बात पता है. रूही अक्षरा से नफरत करती है, क्योंकि उसका मानना ​​है कि उसकी मां आरोही की मौत अक्षरा की वजह से हुई है. मनीष ने भी इसी वजह से अक्षरा को घर से निकाल दिया था और रूही के साथ हमेशा रहने का वादा किया था. इधर रूही ने अभीरा और अरमान की शादी के कार्ड पर लड़की वालों के माता-पिता का नाम नहीं लिखवाया. इससे अभीरा काफी खुश हो गई और रूही को थप्पड़ जड़ दिया.

हिमाचली थीम देखकर कौन सा प्रश्न पूछेगा मनीष

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अभीरा एक हिमाचली स्टाइल फंक्शन प्लान करेगी और पूरे परिवार के लिए वैसे ही कपड़े लाएगी. फंक्शन के दौरान, मनीष अभीरा से पूछेगा कि उसने हिमाचली थीम क्यों रखा. जिसके बाद अभीरा उसे बताएगी कि उसके पिता कसौल से थे.

मनीष को कैसे पता चला अभीरा है अभिनव और अक्षरा की बेटी

अभीरा का जवाब सुनकर मनीष चौंक जाएगा और उससे पूछेगा कि उसकी मां का नाम क्या है. वह उसे बताएगी कि उसकी मां का नाम अक्षरा था जिससे वह हैरान रह जाएगा. बाद में, मनीष अभीरा को अक्षरा और अभिनव की तस्वीर के सामने प्रार्थना करते हुए देखेगा. तब उसे एहसास होगा कि अभीरा अक्षरा की बेटी है. वह इमोशनल हो जाएगा और उसे गले लगाएगा. इधर अभीरा को भी फाइनली उसका बिछड़ा हुआ परिवार मिल जाएगा. क्या रूही ये सच जानकर अपनी बहन के रूप में उसे स्वीकार करेगी या फिर और ज्यादा नफरत करने लगेगी. उसे अपनी मां की याद भी आ जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola