Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की मंजरी ने लास्ट मिनट में इस शो से किया किनारा, कहा- बताना चाहती हूं…

Updated:
विज्ञापन

Ami Trivedi

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अमी त्रिवेदी को फैंस आज भी मंजरी के किरदार से जानते हैं. सीरियल में उन्होंने अभिमन्यु की मां का किरदार निभाया था. अब उन्होंने एक शो से लास्ट मिनट अपना हाथ खींच लिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस अमी त्रिवेदी को लेकर खबर आयी थी कि वो शो में वापसी कर रही है. हालांकि उन्होंने बाद में क्लियर कर दिया कि उनकी वापसी नहीं हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया में चल रहा है कि अमी ने विजयेंद्र कुमेरिया और कृतिका यादव के अपकमिंग शोज से खुद को किनारे कर लिया. अब उस शो में वो काम नहीं करेगी.

विजयेंद्र कुमेरिया के शो में अब क्या नजर नहीं आएंगी अमी त्रिवेदी

अमी त्रिवेदी ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया कि उस शो ने उन्होंने अपना हाथ खींच लिया है. एक्ट्रेस ने बताया, ”हां, मैं शो नहीं कर रही. ये हमारे और प्रोडक्शन हाउस के बीच आपसी सहमति के बाद फैसला लिया गया है. ये पर्सनल वजह से लिया गया है और मैं इसकी डिटेल्स शेयर नहीं करना चाहती. बस इतना बताना चाहती हूं कि ये एक सौहार्दपूर्ण फैसला था.”

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आएंगी अमी

नहीं, अमी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर नहीं आएंगी. उन्होंने ये क्लियर कर दिया कि, ”मुझे उस शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अमी त्रिवेदी ने किसका रोल प्ले किया था

अमी त्रिवेदी ने शो में अभिमन्यु यानी हर्षद चोपड़ा की मां की भूमिका में थी. लीप के बाद उनका किरदरा खत्म कर दिया गया था.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा रहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान की शादी का ट्रैक चल रहा है. रूही एक ऐसा कदम उठाती है जिसमें अरमान फंस जाएगा. हालांकि अरमान उसके प्रप्रोजल को ठुकरा देगा और अभीरा के पास चला जाएगा. रूही ये सब बर्दाशत नहीं कर पाएगी. उसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अमी त्रिवेदी ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया कि उस शो ने उन्होंने अपना हाथ खींच लिया है. एक्ट्रेस ने बताया, ''हां, मैं शो नहीं कर रही. ये हमारे और प्रोडक्शन हाउस के बीच आपसी सहमति के बाद फैसला लिया गया है. ये पर्सनल वजह से लिया गया है और मैं इसकी डिटेल्स शेयर नहीं करना चाहती. बस इतना बताना चाहती हूं कि ये एक सौहार्दपूर्ण फैसला था.''