Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्कूल से भाग जाएगी मायरा, अरमान को नहीं बताएगी वजह, ये शख्स आएगा मदद के लिए आगे

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या की अचानक से तबीयत खराब हो जाती है. अभीरा और कावेरी उसे अस्पताल लेकर जाते हैं. कावेरी उससे साड़ी की डिलीवरी करने के लिए कहती है. अभीरा जाना तो नहीं चाहती, लेकिन कावेरी के बार-बार कहने पर मान जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात साल का लीप आने के बाद स्टोरी काफी आगे बढ़ गई है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि अरमान अपनी बेटी पूकी के साथ गीतांजलि के घर पर रहता है. विद्या और कावेरी, अभीरा के साथ रहती है. पोद्दार हाउस को कृष ने अपने नाम कर लिया है और घर पर अपना राज चलाता है. वह कावेरी की बेइज्जती भी करता है. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान अपने रेडियो शो में पर्सनल सवाल का जवाब नहीं देता. हालांकि एक रोमांटिक सॉन्ग उसे अभीरा की याद दिलाती है.

अभीरा मिलेगी अरमान से?

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा एक अनाथालय जाती है. कावेरी और विद्या, अभीरा के लिए फूल खरीदते हैं और अनजाने में मायरा उसे ले लेती है. अभीरा को फूल के बारे में पता चलता है कि वह उसके लिए खरीदे गए थे तो वह इमोशनल हो जाती है. अचानक विद्या की नाक से खून बहने लगता है. अस्पताल में कावेरी, अभीरा को साड़ी डिलीवर करने के लिए कहती है. पहले वह मना करती है, लेकिन बाद में मान जाती है. मायरा और दादू उसका वेट करते हैं और अभीरा पहुंचने से पहले घायल हो जाती है.

स्कूल से भाग जाएगी मायरा

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को पता चलता है कि मायरा स्कूल से भाग कर एक दुकान में जाकर छिप गई है. वह अरमान से बात नहीं करती. अरमान को चिंता होती है कि आखिर पूकी उदास क्यों है. मायरा उससे कहती है कि वह स्कूल नहीं जाएगी. गीतांजलि, पूकी को संभालती है और उसके पास रहती है. वह उसे एक कहानी सुनाती है और मायरा को मना लेती है. मायरा उसे फिर बताती है कि वह उदास क्यों है.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola