Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा हुई लापता, अरमान और अभीरा साथ मिलकर ढूंढेंगे

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड मजेदार होने वाला है, क्योंकि मायरा अचानक गायब हो जाती है. जिसके बाद अभीरा और अरमान उसे ढूढ़ने के लिए एकजुट हो जाते हैं. इसके अलावा अरमान मौका का फायदा उठाकर उसे प्रपोज करता है और अपनी दिल की बात कहता है. हालांकि तभी अंशुमन आ जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अभीरा और अंशुमान की शादी की कहानी से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. सात साल के अलगाव के बाद, अभीरा और अरमान हाल ही में फिर से मिले हैं. अरमान अपनी बेटी मायरा (जिसे पूकी के नाम से भी जाना जाता है) के साथ रहता है और उसकी गीतांजलि से सगाई हो चुकी है, जबकि अभीरा कावेरी और विद्या के साथ रहती है. उसने अंशुमान के साथ आगे बढ़ने का फैसला भी कर लिया है.

मायरा को हो जाती है लापता

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मौजूदा एपिसोड में, मेहंदी की रस्म में तब खलल पड़ता है, जब मायरा गायब हो जाती है और अफरा-तफरी मच जाती है. अभीरा और अरमान अपनी लड़ाई भुलाकर उसे ढूंढ़ने निकल पड़ते हैं. अभीरा उस जंगल में वापस चली जाती है, जहां उसने अपनी बेटी पूकी को बचाया था.

अभीरा के सामने अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीरा को अपने अतीत की दर्दनाक यादें सताती हैं और उसे पैनिक अटैक आता है. अभीरा की मानसिक स्थिति देखकर अरमान खुद को दोषी मानता है. अब मायरा का सच उजागर करने का फैसला करता है, लेकिन दादीसा की वजह से बार बार चुप हो जाता है. अरमान, अभीरा का ऑटो रोककर उससे अपने प्यार का इजहार करता हुआ दिखाई देगा. अभीरा उसकी फीलिंग्स जानकर इमोशनल हो जाती है. वह कुछ कह पाती, तभी अंशुमन आ जाता है.

अभीरा को गले लगाती है मायरा

इधर गीतांजलि अपने पिछले किए के लिए अभीरा से माफी मांगती है. दूसरी ओर, अंशुमान और अरमान उसे प्रपोज करते हैं. गीतांजलि चिंतित हो जाती है और अभीरा से अरमान के बारे में सवाल करती है. गीतांजलि को संदेह है कि अभीरा कुछ छिपा रही होगी. तभी अभीरा को सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है. जिसके बाद मायरा उसे आकर गले लगाती है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola