Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अच्छी मां बनने का एक चांस देगी मायरा, संजय को मिलेगा बुरे कर्मों का फल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के अपकमिंग ट्रैक में कई ट्विस्ट और टर्न आएंगे. जिसमें सबसे पहले तो मायरा अभीरा को एक मौका देगी. इधर कृष तीज सेलिब्रेशन में अपने पिता संजय को बेइज्जत करेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” इन दिनों अरमान के सात साल पहले लिए गए एक फैसले के इर्द-गिर्द घूमता है. इस फैसले ने न सिर्फ अरमान को, बल्कि अभीरा, उनकी बेटी मायरा और यहां तक कि गीतांजलि को बुरी तरह तोड़कर रख दिया. दरअसल अरमान ने हाल ही में कबूल किया कि मायरा कोई और नहीं बल्कि पूकी ही है. इस सच को जानकर अभीरा बुरी तरह टूट गई.
मायरा से उदयपुर मिलने आएगी गीतांजलि
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा ट्रैक में, अभीरा फाइनली सात साल बाद अपनी बेटी मायरा से मिलती है. दोनों के बीच इमोशनल पल देखने को मिलता है. वह मायरा को वापस पाकर खुश तो है, लेकिन उससे जुड़ नहीं पा रही है. दूसरी ओर, मायरा को उदयपुर में अपनी नई जिंदगी में ढलने में मुश्किल हो रही है और वह अभी भी अभीरा को अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं कर पाई है. दूसरी ओर, गीतांजलि, मायरा से अलग होने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाती और उससे मिलने उदयपुर जाने का फैसला करती है.
अभीरा को मायरा से मिला एक मौका
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अभीरा तब हैरान रह जाती है, जब मायरा अचानक उसे एक मौका देने का फैसला करती है. लेकिन कुछ ही देर बाद, वह खुद को गीतांजलि के साथ एक इमोशनल मोमेंट में पाती है. इधर गीतांजलि अभीरा को चुनौती देती है कि वह मायरा से एक महीने में घुल मिल जाए. अभीरा पहले तो हैरान रह जाती है, बाद में अपनी बेटी के साथ चली जाती है.
संजय संग लड़ाई करेगा कृष
शो के आने वाले एपिसोड में तीज सेलिब्रेशन होगा. जिसमें कृष और उसके पिता संजय के बीच तीखी बहस छिड़ेगी. एक आश्चर्यजनक मोड़ में, कृष संजय को करारा जवाब देता है, जिससे अभीरा हैरान रह जाती है. मनीषा यह ड्रामा देखकर खुश हो जाती है और सोचती है कि संजय को उसके कर्मों का फल मिल गया है.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अय्यर ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा जेठालाल संग पंगा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










