Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: बिना ड्रग्स के कियारा की हालत होगी खराब, मायरा के लिए खास ड्रेस ऑर्डर करेगी अभीरा
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Aug 2025 1:21 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा को डर है कि गीतांजलि, मायरा को अभीरा के बारे में बता देगी. वह उसपर नजर रखने के लिए उसके आस-पास ही रहती है. दूसरी तरफ मायरा को अभीरा की बहुत याद आती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या और कावेरी से अरमान कहता है कि वह अभीरा को दो दिनों के अंदर वापस ले आएगा. अरमान उनसे कहता है कि अभीरा की अनुपस्थिति में उन्हें मायरा को खुश रखना है. तीनों को धीरे-धीरे बात करते देख मायरा उनसे पूछती है कि क्या हुआ है. जिसके बाद तीनों मिलकर मायरा का ध्यान भटकाते हैं. दूसरी तरफ गीतांजलि, मायरा से मिलने जाती है, लेकिन मनीषा उसे रोक देती है. मनीषा को डर है कि गीतांजलि उसे सारा सच बता देगी.
बिना ड्रग्स के कियारा की हालत होगी खराब
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा नशे के बिना तकलीफ झेलने लगती है. वह अपने डीलर से कम मात्रा में सामान मांगती है. डीलर फोन काटने लगता है तो वह उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है और जल्द ही पैसे भेजने का वादा करती है. कियारा को ड्रग्स ना मिल पाने की वजह से उसके लक्षण और गंभीर हो जाते हैं. दूसरी तरफ मायरा, अभीरा को फोन करती है. अरमान को याद आता है कि अभीरा का फोन मनीषा के पास है. हालांकि फोन गीतांजलि उठा लेती है, लेकिन उससे फोन मनीषा छीन लेती है. मनीषा उससे पूछती है कि क्या अरमान ने उससे अपनी मर्जी से शादी की है या उसने उसे शादी के लिए मजबूर किया था.
मायरा बनेगी वकील
मायरा, अरमान से कहेगी कि उसे स्कूल के लिए ड्रेस चाहिए. इसपर अरमान बताता है कि अभीरा ने ड्रेस पहले से ही ऑर्डर कर दिया था. मायरा वकील वाली ड्रेस देखकर खुश हो जाती है. वह अभीरा को याद करती है और उससे फोन पर बात करने की जिद करती है. हालांकि अरमान फिर से बहाना बना देता है. मायरा अपने पिता से कहती है वह उसके साथ सोए क्योंकि उसे अभीरा की बहुत याद आ रही है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि की बीमारी का होगा खुलासा, पोद्दार हाउस में आएगी नयी मुसीबत, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










