Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, माधव को लगी गोली, मदद के लिए आगे आई अभीरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता में दिखाया जाएगा कि मंदिर में अभीरा से रूही टकरा जाती है. रूही उससे कहती है उस क्यों नहीं दिखता की अरमान ने उसके लिए कितना कुछ किया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में भर-भरकर ड्रामा दिखाया जा रहा है. दर्शक 15 साल से शो को देखते आ रहे हैं और अभी भी ये काफी पॉपुलर है. सीरियल में दिखाया गया कि अरमान के सामने सच आ गया कि फुफा सा ने ही अभीरा को बदनाम करने की कोशिश की. उसकी वजह से अभीरा का बार एसोसिएशन ने लाइसेंस छीन लिया. अभीरा इस बात से काफी दुखी है. अरमान ने ऐसे में फुफा सा सबके सामने अभीरा से माफी मांगने के लिए कहा. दादी सा भी अरमान का साथ देते हुए फुफा सा को माफी मांगने के लिए कहती है.
अरमान को लेकर रूही ने अभीरा से कही ये बात
ये रिश्ता क्या कहलाता में दिखाया जाएगा कि दादी सा अरमान से कहती हैं कि सिर्फ अभिरा के लिए वो अपने ही परिवार को दुख पहुंचा रहा हैं. अरमान कहता है अगर उन्हें अपने परिवार को नुकसान पहुंचाना होता तो वो कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज दिखा देता. साथ ही फुफा सा का लाइसेंस रद्द करवा देता. वहीं, मंदिर में अभीरा से रूही टकरा जाती है. रूही उससे कहती है कि अरमान ने पोद्दार फर्म छोड़ दिया है. रूही उससे कहती है उस क्यों नहीं दिखता की अरमान ने उसके लिए कितना कुछ किया है. रूही उसे अरमान की परवाह करने और उसे समझने के लिए कहती है.
संजय ने मांगी माफी
संजय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाता है और सबको बताता है कि अभीरा निर्दोष है और एक अच्छी वकील है. संजय कहता है स्टाफ ने गलती से जज को पैसे दे दिए, जो उसने अभीरा के लिए भेजे थे. वहीं, अरमान को एक कॉल आता है और उसे पता चलता है कि माधव को गोली लग गई है. कृष ये बात पोद्दार परिवार को बताता है और सब शॉक्ड हो जाते हैं. अरमा और अभीरा घटनास्थल पर पहुंचते हैं माधव को खोजते है. माधव को वो लोग लेकर अस्पताल पहुंचाते है. अरमान, अभीरा के कंधे पर रोता है. उधर हॉस्पिटल में माधव को खून चढ़ाने की बात डॉक्टर कहते हैं. अभीरा कहती है उसका ब्लड ग्रुप बी नेगिटिव है, लेकिन डॉक्टर उसे मना कर देते हैं. डॉक्टर कहते है उसका प्लेटलेट काउंट बहुत कम है, इसलिए वो खून नहीं दे सकती. ये रिश्ता क्या कहलाता है का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









