Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को अभीरा-अंशुमन के रिश्ते के बारे में बताएगा ये शख्स, विद्या ने सुनाएगी आखिरी इच्छा

अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना (फाइल फोटो)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखेंगे, क्योंकि अरमान फाइनली अभीरा के घर रहने के लिए आ जाता है. यहां उसे अंशुमन संग उसकी दोस्ती के बारे में पता चलता है. इसके अलावा विद्या अपनी आखिरी इच्छा का खुलासा करती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सात साल का लीप लिया है और निर्माता अब अरमान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो जल्द ही गीतांजलि संग सगाई करने वाले हैं. हालांकि किस्मत एक बार फिर अभीरा और अरमान को साथ लेकर आता है. हालांकि अभीरा अब ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहती, इसलिए तलाक के पेपर्स भेजती है. अरमान पहले तो दुखी हो जाता है, लेकिन बाद में साइन कर इस रिश्ते को खत्म कर देता है.
अरमान को अभीरा और अंशुमान के बंधन के बारे में पता चलता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अरमान पूरे पोद्दार परिवार से फिर से मिलता है और वे फूट-फूट कर रोते हैं. अरमान विद्या से मिलता है और उसके पैरों में गिर जाता है. वह अभीरा के घर पर ही रहता है, लेकिन दूरी बनाए रखती है और उसे अनदेखा करती है. इस बीच, अरमान चौंक जाता है, क्योंकि कृष उसे बताता है कि अभीरा की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री हो गई है. वह अरमान को अंशुमन और अभीरा के रिश्ते के बारे में बताता है. अरमान अपना आपा खो देता है, जब कृष कहता है कि अंशुमन उससे प्यार करता है और वह बस हामी का इंतजार कर रहा है. अरमान को लगता है कि अभीरा दूसरी शादी नहीं करेगी, क्योंकि वह उससे प्यार करती है.
विद्या ने बताई अपनी आखिरी इच्छा
दूसरी तरफ, अरमान को विद्या की आंख की सर्जरी के बारे में पता चलता है. वह उसे सर्जरी के लिए जाने के लिए मना लेता है और उसके साथ रहने का फैसला करता है. अरमान के घर में प्रवेश करने से अभिरा असहज हो जाती है. विद्या अरमान और अभीरा को मिलाने की पूरी कोशिश करती है. हालांकि वह इस बात से अनजान है कि अरमान पूकी उर्फ मायरा को अपने साथ ले गया है और अभीरा को अकेला छोड़ गया है. विद्या अरमान और अभिरा से कहती है कि दुनिया छोड़ने से पहले उन्हें साथ देखना उसकी आखिरी इच्छा है. विद्या की बात सुनकर दोनों इमोशनल हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










