Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत का सच जान टूट जाएगा कृष, उठाएगा ये बड़ा कदम, नकली पूकी का पर्दाफाश करेगी मायरा

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि मायरा को नकली पूकी की सच्चाई का पता चल जाएगा. जिसके बाद वह अभीरा को सच बताने का फैसला करेगी. इसके अलावा कृष चारु की मौत की सच्चाई जानकर टूट जाएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो में दिखाया गया कि कैसे अरमान के आगे बढ़ने के बाद अभीरा ने अंशुमन संग शादी करने का फैसला किया. हालांकि अंशुमन ने वेडिंग से पहले अभीरा की खोई हुई बेटी पूकी को ढूंढने का प्रण लिया. इधर अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी याददाशत खो चुकी है. इसी बीच अंशुमन नकली पूकी को लेकर आता है. इसे देखकर अभीरा खुश हो जाती है.

नकली पूकी का पर्दाफाश करेगी मायरा

कहानी तब और उलझ जाएगी, जब मायरा गलती से एक बातचीत सुन लेती है. जिसमें नकली पूकी की मां उस छोटी लड़की को अपना नाटक जारी रखने का निर्देश दे रही है, ताकि वह उससे पैसे कमा सकें. मायरा यह सुनकर शॉक्ड हो जाती है और अभीरा को सच बताने का फैसला करती है. शो के आने वाले एपिसोड ड्रामा से भरपूर होने वाले हैं. जहां अरमान अस्पताल में अपनी सेहत के लिए संघर्ष कर रहा होगा, वहीं मायरा नकली पूकी का सच सामने लाने की तैयारी कर रही होगी.

चारु की मौत के बाद टूट जाएगा कृष, उठाएगा बड़ा कदम

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अंशुमन को दादीसा की डायरी मिलती है, जिसमें उनके परिवार के बारे में कई राज हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुमन को पता चल जाएगा कि मायरा ही पूकी है और अब वह एक नए मिशन पर निकलेगा. वह ऐसी परिस्थितियां बनाने का फैसला करता है, जिससे अरमान सच्चाई बताये. इस बीच, चारु की मौत की खबर कृष के लिए एक सदमा बनकर आती है. वह यह जानकर शॉक्ड है कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही. कियारा परिवार के सामने चारु के कैंसर का सच उजागर करेगी. कृष खुद को दोषी महसूस करेगा और पोद्दार हाउस और पोद्दार लीगल फर्म छोड़ने का फैसला करेगा.

यह भी पढ़ें- War 2 और Coolie के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिजनेस ऐसे ही…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola