Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को रूही कहकर बुलाएगा अरमान? रोहित के जाते ही कावेरी लेगी ऐसा फैसला, जिसपर किसी को नहीं होगा यकीन

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2025 1:00 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान को पोद्दार फर्म दोबारा से ज्वाइन करने के लिए कहेगी. हालांकि वह मना कर देगा. दूसरी तरफ अभीरा के मन में रूही को लेकर अजीब- अजीब ख्याल आ रहे हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अक्षरा से कहती है कि वह भगवान से पूछे कि उसे और शिवानी को उन्होंने उससे क्यों दूर कर दिया. विद्या, अभीरा को याद दिलाती है कि वह उसकी अभी भी मां है. विद्या उससे कहती है कि वह अरमान को पोद्दार लॉ फर्म की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मनाए. अभीरा कहती है कि वह उसे ये फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकती. दूसरी तरफ संजय, कावेरी से कहता है कि वह अभीरा और अरमान के बच्चे को वसीयत में जगह दें. इसपर कावेरी मना कर देती है.

अभीरा को रूही कहकर बुलाएगा अरमान?

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को लगता है कि उसने अनजाने में रूही को सरोगेसी के फैसले में लाकर कोई गलती तो नहीं कर दी. वह गुस्से में तकीये को फाड़ने लगती है. तकिये का रूई बाहर निकल जाता है और उसके चेहरे पर एक घबराहट आ जाती है. अरमान वहां आता है और रूई की ओर इशारा करता है. अभीरा को लगता है कि अरमान उसे रूही कह रहा है. अभीरा कहती है, वह रूही नहीं, अभीरा है. इसपर अरमान कहता है वह रूई के बारे में बात कर रहा, ना कि रूही के बारे में. अभीरा को अपनी गलती का अहसासा होता है.

कावेरी लेगी बड़ा फैसला

रूही, अभिरा को यकीन दिलाती है कि उसने उसे सरोगेसी के लिए चुनकर कोई गलत फैसला नहीं लिया है. अभीरा भावुक होकर उससे माफी मांगती है कि उसने उसके कंधे पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी डाल दी है. रूही कहती है रोहित के लिए ये फैसला बहुत अहम था क्योंकि वह अरमान और अभीरा को माता-पिता बनने की खुशी देना चाहता था. दूसरी तरफ विद्या, अरमान को फर्म ज्वाइन करने के लिए कहती है, लेकिन वह मना कर देता है. अरमान कहता है कि कावेरी ने कभी उसकी मां शिवानी की कद्र नहीं की. अचानक कावेरी कहती है कि वह चाहती है कि अरमान फर्म ज्वाइन कर लें.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola