Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हो रहा ऑफ-एयर! शो पर लटकी खतरे की तलवार
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Dec 2023 12:57 PM
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. अभीरा- अरमान की कहानी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आ रही है. फैंस को सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. इस बीच शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ समय पहले ही चौथा जेनरेशन लीप आया है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ को इस वजह से शो को अलविदा कहना पड़ा और उनकी जगह समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी ने ले लिया. कहानी अब अभीरा और अरमान के आस-पास घूम रही है. दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, लेकिन दोनों की किस्मत एक-दूसरे से जुड़ी है. अक्षरा पर युवराज गोली चला देता है और इस वजह से उसकी मौत हो जाती है. अक्षरा, अरमान से वादा लेती है कि वो उसकी बेटी का ख्याल रखेगा. हालांकि लीप के बाद सीरियल की टीआरपी में गिरावट देखी गई. मेकर्स टीआरपी बढ़ाई के लिए नये टर्न एंड ट्विस्ट ला रहे है, लेकिन कुछ काम नहीं आ रहा. इस बीच सुनने में आ रहा है कि चैनल ने राजन शाही को एक नोटिस जारी किया है. चलिए आपको बताते है कि उस नोटिस में क्या लिखा है.
खतरे में ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. अभीरा- अरमान की कहानी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आ रही है. फैंस को सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजन शाही का ये शो खतरे में है. शो टीआरपी चार्ट पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रहा है, लेकिन चैनल को इससे बेहतर नंबर की उम्मीद थी. पिछले कुछ हफ्तों में ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा की रेटिंग में भी गिरावट देखी गई है. वहीं, राजन शाही का एक और शो बातें कुछ अनकही सी भी डेंजर जोन में है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर जारी किया गया नोटिस
गॉसिप टीवी ने ट्विटर (अब एक्स) पर अपडेट दिया है कि स्टार प्लस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है और बातें कुछ अनकही सी को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें मेकर्स को एक महीने के भीतर अपनी टीआरपी पुनर्जीवित करने की चुनौती दी गई है! इस नोटिस से इतना तो साफ है कि मेकर्स अब शो में बड़ा टर्न लाएंगे, जिससे इसकी टीआरपी बढ़ें और दर्शक सीरियल्स में दिलचस्पी लें. बता दें कि ‘बातें कुछ अनकही सी’ में मोहित मलिक और सायली सालुंके मुख्य भूमिका में है और ये शो कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है.
Star Plus issues a notice to #YehRishtaKyaKehlataHai and #BaateinKuchAnkaheeSi , challenging the makers to revive their TRP within one month! Will the shows soar or sink?@GossipsTv BREAKING pic.twitter.com/lViDlSDcj3
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) December 4, 2023
अब प्रणाली राठौड़ शो में नहीं आएगी नजर
प्रणाली राठौड़ की जगह बड़ी अक्षरा की भूमिका निभाने वाली प्रीति अमीन ने अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. लीप एपिसोड 6 नवंबर से प्रसारित होना शुरू हुआ और अक्षरा की मौत का सीक्वेंस स्टार प्लस पर प्रसारित होगा. अभिनेत्री शो में शामिल होने के एक महीने में धारावाहिक को अलविदा कह देगी. चूंकि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार मर रहा है, प्रीति अमीन दर्शकों को अलविदा कह देंगी. अक्षरा अतीत हो जाएगी और शो अब केवल अरमान और अभिरा पर केंद्रित होगा.
युवराज करेगा जबरदस्ती अभीरा से शादी!
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि युवराज जबरदस्ती अभीरा से शादी करने की कोशिश कर रहा है. उसने अक्षरा को बंदूक की नोक पर ले रखा है और अभीरा को शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहा है. अरमान मौके पर पहुंचता है, लेकिन ऐसा लगता है कि उसे बहुत देर हो चुकी है. इससे पहले युवराज ने अरमान को फोन पर स्थिति के बारे में ताना मारा. युवराज ट्रिगर दबाएंगे और गोली अक्षरा को लगेगी. पूरी स्थिति बहुत इमोशनल कर देने वाली होगी और अभीरा अपनी मां के लिए रोएगी. अस्पताल में अक्षु अपनी आखिरी इच्छा बताएगी. वह अरमान को अभीरा से शादी करने के लिए कहेगी. हम अभीरा और अरमान को अस्पताल के वार्ड में शादी करते हुए देखेंगे. अब रूही को अरमान से प्यार हो गया है. हालांकि, हम उसे रोहित से शादी करते हुए देखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










