Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में अक्षरा-अभिमन्यु की होगी वापसी!अभीरा-अरमान की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Dec 2023 8:39 AM

विज्ञापन

प्रणाली राठौड़ को इंडस्ट्री में आए कुछ ही साल हुए हैं और उन्हें लोकप्रियता ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रूप में मिली. उनकी जोड़ी अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले हर्षद चोपड़ा के साथ बनी. दोनों ने अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार दो साल तक निभाया.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अब स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर नहीं आते है. सीरियल की कहानी आगे बढ़ गई है और अब उनकी जगह समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी ने ले ली है. कहानी बिल्कुल बदल गई है और अक्षरा की बेटी अभीरा पर फोकस्ड है. धीरे-धीरे जैसे-जैसे कहानी बढ़ रही है, वैसे-वैसे दर्शक इससे जुड़ते जा रहे हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें अक्षरा की मौत हो जाती है. युवराज, अभीरा के सामने उसकी मां को गोली मार देता है. भले ही पुराने कास्ट ने शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन दर्शक उन्हें भूले नहीं है. इस बीच हर्षद औऱ प्रणाली एक बार फिर से साथ में नजर आए. चलिए आपको बताते है कि पूरा माजरा क्या है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा- अभिमन्यु की वापसी!

प्रणाली राठौड़ को इंडस्ट्री में आए कुछ ही साल हुए हैं और उन्हें लोकप्रियता ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रूप में मिली. उनकी जोड़ी अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले हर्षद चोपड़ा के साथ बनी. दोनों ने अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार दो साल तक निभाया. निर्माताओं ने लीप लेने का फैसला किया और प्रणाली और हर्षद ने विदाई ली, तो उनके फैंस काफी निराश हो गए. हाल ही में दोनों को शहर में एक साथ देखा गया था. दोनों सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक राउंड-टेबल इंटरव्यू के लिए फिर से मिले थे.

इस वजह से साथ दिखे अक्षरा और अभिमन्यु

इंटरव्यू के लिए प्रणाली राठौड़ नीले रंग का हॉल्टर टॉप और ब्लैक जींस में नजर आई. जबकि हर्षद चोपड़ा कैजुअल आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. राउंड टेबल इंटरव्यू में प्रणाली, हर्षद के साथ अभिषेक मल्हान, शिव ठाकरे, अंकित गुप्ता और दिव्या अग्रवाल भी शामिल हुए. दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए है. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी ने दो साल तक साथ में काम किया. सीरियल में दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई. आखिरी एपिसोड में अभिमन्यु और अभीर की मौत हो जाती है और उसके बाद लीप आ जाता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में रूही यह देखकर चौंक जाती है कि अरमान ने उसकी जगह अभीरा से शादी कर ली है. वह अपने भाई रोहित से शादी कर लेती है और फिर अरमान के साथ विवाहेतर संबंध बनाना चाहती है. इस बीच, मनीष अभीरा को पहचान लेगा और उसके साथ रिश्ता जोड़ लेगा. रूही अभीरा से नफरत करने लगती है, क्योंकि अरमान उसे चुनता है. वह अपनी मां आरोही की तरह ही नेगिटिव हो जाती है और अभिरा के जीवन में समस्याएं पैदा करती है. रूही रोहित के साथ अपना रिश्ता तोड़ना चाहती है, लेकिन अरमान उससे ऐसा न करने के लिए कहता है. रूही अरमान को यह बताने की कोशिश करती है कि वह उसके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला ने रिवील की आगे की कहानी, कहा-अभीरा की दुनिया उसकी मां अक्षरा की…

समृद्धि शुक्ला को कैसे मिला ये रिश्ता क्या कहलाता है

फिल्मीबीट को एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स को समृद्धि शुक्ला का ऑडिशन काफी पसंद आया. साथ ही समृद्धि ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड बनने से पहले वह शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ की तरह टेलीविजन पर ज्यादा एक्सपोज्ड नहीं थी. इस वजह से वो एकदम फिट इस रोल में बैठती है. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “कहानी को आगे खींचने के बजाय निर्माताओं ने एक लीप लाने के बारे में सोचा और इसलिए, प्रणाली-हर्षद धारावाहिक से बाहर हो जाएंगे. समृद्धि की अभिनय क्षमता और उनकी मासूमियत उनकी जीत में बड़े कारक थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola