Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा के नये शो पर अभिमन्यु ने किया रिएक्ट, कहा- बहुत आगे जाना है

Updated:
विज्ञापन

Harshad Chopda and Pranali Rathod unfollow each other on instagram

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ अब नये शो दुर्गा में नजर आएंगी, जो कलर्स पर आएगा. शो का प्रोमो सामने आ गया है और फैंस काफी उत्साहित है. अब उनके नये शो पर उनके को-स्टार रह चुके हर्षद चोपड़ा ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Durga promo: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़, अक्षरा का किरदार निभाती थी. सीरियल में उनकी जोड़ी हर्षद चोपड़ा संग बनी थी, जिन्होंने अभिमन्यु का किरदार प्ले किया था. दो सालों तक इस जोड़ी ने दर्शकों को एंटरटेन किया है. फिलहाल दोनों का किरदार शो में खत्म हो चुका है और उनके रास्ते अलग हो गए है. प्रणाली ने अपने नये शो की झलक फैंस को दिखा दिया है. उनके को-स्टार हर्षद ने उनके नये शो पर चुप्पी तोड़ी है.

प्रणाली राठौड़ का नया सीरियल कौन सा है ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ के नये सीरियल का नाम दुर्गा है, जिसे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. ये सीरियल 16 सितम्बर से शुरू हो रहा है. आप इसे कलर्स पर हर शाम 7:40 बजे देख सकते हैं.

प्रणाली राठौड़ के नये शो पर हर्षद चोपड़ा ने क्या कहा ?

हर्षद चोपड़ा ने प्रणाली के नये शो दुर्गा पर खुशी जताई है. एक्टर ने प्रणाली के शो के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”फाइनली और यह सारे इंतजार के लायक है. बहुत आगे जाना है.”

किस शो को रिप्लेस करेगा सीरियल दुर्गा ?

प्रणाली राठौड़ का शो दुर्गा, परिणीति को रिप्लेस करेगा. दुर्गा में आशय मिश्रा और इंदिरा कृष्णन भी हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा रहा ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी होने में कुछ समय बच गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रूही ये शादी होते नहीं देख सकती है. रूही कोशिश कर रही ये शादी तोड़ने का. वहीं, अभीरा, अक्षरा का भजन गाती है, जिसे सुनकर रूही और मनीष हैरान हो जाते हैं. दोनों उससे भजन के बारे में पूछते हैं. इसपर अभीरा कहती है उसने खुद से सीखा है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही ये शादी तोड़ने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाने वाली है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ के नये सीरियल का नाम दुर्गा है, जिसे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. ये सीरियल 16 सितम्बर से शुरू हो रहा है. आप इसे कलर्स पर हर शाम 7:40 बजे देख सकते हैं.