Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की मौत के बारे में गोयनका परिवार को चलेगा पता, अपने परिवार को ढूंढेगी अभीरा
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Apr 2024 1:25 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हमेशा से ही दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक रहा है. अब अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंग कि मनीष को पता चलेगा कि अक्षरा की मौत हो गई है. इधर अभीरा अपने परिवार को ढूंढेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी केमिस्ट्री से सभी फैंस को अपना दीवाना बना दिया है. यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो है और इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह सीरियल अपनी दिलचस्प कहानी को लेकर चर्चा में बना हुआ है. चौथी पीढ़ी की कहानी हाल ही में शुरू हुई और हमने देखा कि कैसे गोयनका अक्षरा, अभिमन्यु और अभीर की मौत के बारे में अनजान हैं. अभिमन्यु और अभीर को एक दुर्घटना में मृत दिखाया गया था, जबकि अक्षरा अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली थी. अक्षरा ने अभीरा को जन्म दिया और उसके साथ मसूरी में रहने लगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या हुआ अभी तक
हालांकि, जब युवराज ने अक्षरा को गोली मारी तो अक्षरा की मृत्यु हो गई और उसने अरमान से अभीरा संग शादी करने और उसकी देखभाल करने के लिए कहा. अक्षरा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए अभीरा और अरमान ने शादी कर ली. अभीरा और अरमान अपनी पत्नी के वकील बनने तक साथ रहने का फैसला करते हैं. अरमान रूही से प्यार करता था, लेकिन उसे उसके भाई रोहित से शादी करनी पड़ी. हम सभी जानते हैं कि रूही आरोही की बेटी है और गोयनका परिवार के साथ रहती है.
गोयनका को अक्षरा की मौत के बारे में पता चलेगा?
गोयनका ने अक्षरा से सभी रिश्ते तोड़ दिए हैं, क्योंकि सभी उसे आरोही की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हैं. रूही अक्षरा से नफरत करती है और उसकी खातिर गोयनका परिवार अक्षरा से दूर रहा. अब अभीरा की मुलाकात गोयनका और उसकी बहन रूही से हुई है. हालांकि, वह इस बात से अनजान है कि वे उसका परिवार हैं. मनीष अभीरा से कुछ जुड़ाव महसूस करता है, जिससे रूही को काफी जलन महसूस होती है. अपकमिंग एपिसोड में, अभिरा को पता चलेगा कि उदयपुर में और पोद्दार परिवार का कोई करीबी उसकी मां अक्षरा को जानता है. ये बात उन्हें अक्षरा के बर्थडे के दौरान पता चलेगी. अभीरा यह पता लगाने का फैसला करती है कि वह व्यक्ति कौन है और वे अक्षरा को कैसे जानते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अभीरा को यह सच्चाई कब पता चलेगी कि वह भी गोयनका परिवार का हिस्सा है. वहीं गोयनका परिवार को अक्षरा की मौत के बारे में भी पता चलेगा, जिससे वो टूट जाएंगे.
इन दो किरदारों को कर दिया गया था बाहर
फिलहाल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सलोनी संधू, शिवम खजुरिया, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया हिस्सा हैं. हाल ही में, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी को ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रवेश करते देखा गया, जब शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को उनके अनप्रोफेशनलिज्म व्यवहार के कारण बाहर कर दिया गया था.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान कहेगा अभीरा से अपनी दिल की बात, रूही उठाएगी बड़ा कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










