Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान संग रिश्ता भूल कृष और तान्या की शादी बचाएगी अभीरा, इस शख्स को बीच में आने से रोकेगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो के हाल ही के एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आए. जिसमें अभीरा अब कृष और तान्या के रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है. वह अंशुमन को भी उनके रिश्ते को समय देने के लिए कहती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट की ओर से निर्मित, “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अपनी बदलती कहानियों और किरदारों से दर्शकों का मन मोह रहा है. अभीरा और अरमान की जिंदगी में कई बदलाव आए. जिसमें अभीरा की फाइनली उसकी बेटी पूकी मिल गई. मायरा को वह घर तो लेकर आ गई, लेकिन नन्ही बच्ची अपने पापा को काफी ज्यादा मिस कर रही है.
अरमान ने कृष से वापस लिया पोद्दार फर्म
इसी बीच अभीरा और अरमान कृष के खिलाफ केस लड़ते हैं. संजय, कृष के खिलाफ गवाही देता है, जिसके पोद्दार परिवार को उनका घर वापस मिल जाता है. दादीसा और विद्या खुशी खुशी अपने घर में जाते हैं, लेकिन केस हारने का असर कृष और तान्या के रिश्ते पर पड़ता है. कृष उससे अच्छे से बात नहीं करता और पूरे समय इग्नोर करता है.
कृष और तान्या के टेंशन को देखकर बुरा महसूस करती है अभीरा
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में, तान्या एक कैफे में कृष से मिलती है, लेकिन अंशुमान उसे कृष जैसे किसी व्यक्ति के साथ होने के लिए डांटता है और उसे दूर रहने की चेतावनी देता है. इसी बीच, अभीरा पोद्दार परिवार जाती है और कृष और तान्या के बीच के टेंशन को देखती है. वह अरमान संग अपने रिश्ते के बारे में सोचती है और उम्मीद जताती है कि वह इस जोड़े के रिश्ते को फिर से टूटने से बचाएगी.
कृष और तान्या के रिश्ते को बचाने के लिए आगे आएगी अभीरा
कृष और तान्या के रिश्ते को अपने और अरमान की तरह टूटने से बचाने के लिए, अभीरा खुद से उनकी शादी बचाने का वादा करती है. वह उनके बीच में दखल देकर रिश्ते सुधारने का फैसला करती है. साथ ही अंशुमान से उन्हें थोड़ा समय देने और उन्हें अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने का मौका देने के लिए कहती है. एक नए मकसद के साथ, अभीरा कृष और तान्या के रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करती है.
यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










