Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को भूल डेटिंग ऐप पर अरमान ने बनाया अकाउंट, इन 2 शख्स को मायरा ने बताया कपल

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अरमान और अभीरा अपने रूममेट्स संग”मेरा प्यार” नाम के एक डेटिंग ऐप पर बात करते हैं. हालांकि अभीरा कहती है कि सच्चा प्यार ऐप पर नहीं मिल सकता है. इधर अरमान तुंरत कहता है कि उसने भी अकाउंट बनाया है और दो मैच मिल भी गए हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखती है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अभीरा और अरमान एक बार फिर भिड़ते है. अरमान उसके लिए लिली फूल भेजता है. जिसके बाद अभीरा कहती है कि उसकी पसंद अब बदल गई है. अब उसे व्हाइट गुलाब पसंद है. दोनों नए सिरे से एक दूसरे की पसंद जानने की कोशिश करते हैं.

मायरा की बात सुनकर शॉक्ड हो जाते हैं अभीर और कियारा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दूसरे सीन में देखने को मिला कि मायरा स्कूल जाने के लिए एक्साइटेड होती है. कियारा बताती है कि अभीर उसे छोड़ने आएगा. मायरा मजाकिया अंदाज में दोनों को चिढ़ाती है और कहती है कि वे एक कपल की तरह बात कर रहे हैं. यह बात सुनकर कियारा और अभीर शॉक्ड हो जाते हैं.

अरमान का अभीरा के लिए स्पेशल सरगी सरप्राइज

दूसरी ओर, अरमान बड़े एक्साइटमेंट से अभीरा के लिए एक स्पेशल सरगी बनाता है, जिसमें प्रियांशु और रियान उसकी मदद करते हैं. जब आलिया, लावण्या और अभीरा को पता चलता है कि लड़कों ने खीर बनाई है, तो वे हैरान रह जाते हैं. अभीरा पहले तो खीर खाने से मना कर देती है, लेकिन अरमान जिद्द करता है कि अगर उसने व्रत नहीं रखा है. हालांकि मन ही मन में अरमान को भरोसा है कि अभीरा ने जरूर उसके लिए फास्ट रखा होगा.

अरमान ने ‘मेरा प्यार’ नाम के डेटिंग ऐप पर बनाया अकाउंट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अभीरा और अरमान अपने रूममेट्स के साथ चिटचैट करते हुए दिखाई देंगे, तभी उनकी नजर “मेरा प्यार” नाम के एक ऐप पर पड़ती है. अभीरा इसको लेकर सवाल करती है. जिसके बाद प्रियांशु बताता है कि यह एक डेटिंग प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को सच्चा प्यार ढूंढ़ने में मदद करने के लिए बनाया गया है.हालांकि ��भीरा तुरंत जवाब देती है और कहती है कि किसी ऐप के जरिए सच्चा प्यार नहीं पाया जा सकता. अरमान तुरंत अभीरा को टोकता है और कहता है कि कुछ लोग को प्यार मिलता भी है. मैंने अभी अभी अकाउंट बनाया है और दो मैच मिल भी गए हैं. उसके रूममेट मैच देखने के लिए उसका फोन छीनने की कोशिश करते हैं, इसी बीच अभीरा को तुंरत कॉल लग जाता है.

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: इतने करोड़ पर पहुंचा वरुण धवन की फिल्म का कलेक्शन, सन ऑफ सरदार 2 को दी पटखनी, अगला निशाना बागी 4

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola