Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: इतने करोड़ पर पहुंचा वरुण धवन की फिल्म का कलेक्शन, सन ऑफ सरदार 2 को दी पटखनी, अगला निशाना बागी 4
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Oct 2025 1:20 PM
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जबरदस्त टक्कर मिली. रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. बावजूद इसके मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. आइये जानते हैं 12 दिन इसने कितना कलेक्शन किया.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही, लेकिन अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे हफ्ते में आने के बाद फिल्म सिंगल डिजीट में कमाई कर रही है. इसे बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये एक नजर डालते हैं इसने कलेक्शन पर.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 12वें दिन सन ऑफ सरदार 2 के कलेक्शन को पछाड़ा
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 12वें दिन भारत में 1.15 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 51 करोड़ हो गया है. इसी के साथ मूवी ने अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इस कॉमेडी ड्रामा ने भारत में महज 47.03 करोड़ की ही कमाई की थी. अब इसका अगला टारगेट टाइगर श्रॉफ की बागी 4 है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की क्या है कहानी
यह रोमांटिक कॉमेडी वरुण और जान्हवी की कहानी को दिखाता है, जो अपने एक्स को जलाने के लिए एक साथ आते हैं, लेकिन इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है.
कब रिलीज हुई थी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी?
वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को किसने किया था डायरेक्ट?
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को शशांक खेतान की ओर से निर्देशित किया गया था.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को किस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर?
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है.
ओपनिंग डे पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कितना किया था कलेक्शन?
पहले दिम वरुण धवन की फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की थी. अब यह आंकड़ा 12 दिनों में 49 करोड़ तक पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










