Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को इस वजह से पागलखाना भेजने का फैसला करेंगे घरवाले, किडनैपर के चंगुल से छुटी मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभीरा फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि मायरा किडनैपर के चंगुल से बाहर आ जाएगी. इधर अभीरा भी जेल से छूट जाएगी और चुपचाप रहने लगेगी. इसी बीच वह सीढ़ियों से भी गिरेगी, जिससे उसके माथे पर गहरी चोट लगेगी और घरवाले उसे पागलखाना भेजना का फैसला करेंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं. अंशुमान की हत्या के आरोप में अभीरा के जेल जाने के बाद, अरमान उसके लिए खड़ा रहा और उसे बाहर निकालने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता रहा. इसी बीच, मायरा का अपहरण हो जाता है. अरमान ने पुलिस की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया. बाद में अभीरा ने अरमान की मदद से मायरा को छुड़ाया. आज के एपिसोड में, अरमान ने खुलासा किया कि ट्रक नंबर जानने में अभीरा ने ही उसकी मदद की थी.
अरमान ने मायरा को बाल तस्करी गिरोह से बचाया
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में, अरमान और पुलिस को उस ट्रक का पता लगाते हुए देखा जाता है, जिसके जरिए गुंडे अपहृत बच्चों को बाल तस्करी के लिए ले जा रहे थे. अरमान किसी तरह सभी बच्चों को बचाने में कामयाब हो जाता है. मायरा भी हिम्मत दिखाती है. जैसे ही अपहरणकर्ता उसे पकड़ता है, वह उसकी हथेली काट लेती है और खुद को बचाती है. वह तुरंत अपने पिता को गले लगाती है.
मायरा अपने पिता अरमान से मांगती है माफी
बाद में घर पहुंचकर, सभी लोग मायरा को देखकर खुश होते हैं. कावेरी, काजल, मनीषा, विद्या और यहां तक कि तान्या भी मायरा को प्यार करते हैं. गीतांजलि भी मायरा को गले लगाती है और कहती है कि वह जानती है कि अभीरा उसके लिए जरूरी है, लेकिन ऐसा करके उसने परिवार वालों को कितना दुखी किया, इसके बारे में भी समझना चाहिए. फिर मायरा अपने पिता से माफी मांगती है.
अभीरा को पागलखाना भेजने का फैसला करेंगे घरवाले
इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा फाइनली जेल से बाहर आ जाती है. हालांकि वह चुपचाप रहती है. पोद्दार हाउस में उसका ग्रैंड वेलकम होता है, लेकिन वह कमरे में जाती है और खुद को बंद कर लेती. जब मायरा उसके पास आती है, तो वह उसे भी जवाब नहीं देती और खुद को उससे दूर कर लेती है. इसी बीच अभीरा के साथ एक बड़ी दुर्घटना भी होने वाली है. वह सीढ़ियों से गिर जाएगी, जिससे उसके माथे पर गहरी चोट लगेगी. घरवाले उसकी भलाई के लिए उसे पागलखाने भेजने का फैसला करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










