ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi का बाराती डांस हुआ वायरल, 'दो घूंट' में जमकर नाचीं सीरत

Updated at : 09 Jul 2021 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi का बाराती डांस हुआ वायरल, 'दो घूंट' में जमकर नाचीं सीरत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Shivangi Joshi's baraati dance video goes viral: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर्स अपने सोशल मीडिया अपडेट के साथ इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं. हाल ही में, शो के लीड कलाकार शिवांगी जोशी और करण कुंद्रा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कुछ नई सनसनी मचा दी है. शिवांगी जोशी शो में सीरत और रणवीर के करण कुंद्रा की भूमिका निभा रही हैं.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर्स अपने सोशल मीडिया अपडेट के साथ इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं. हाल ही में, शो के लीड कलाकार शिवांगी जोशी और करण कुंद्रा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कुछ नई सनसनी मचा दी है. शिवांगी जोशी शो में सीरत और रणवीर के करण कुंद्रा की भूमिका निभा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CNcr-dlrpd-/

वायरल हो रहा है शिवांगी जोशी का वीडियो

बीते कुछ दिनों से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की थी.अब एक्ट्रेस ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बाराती डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CQ_AjESgtJT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

दो घूंट पर थिरकती नजर आईं शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी स्टाइलिश एथनिक कॉस्ट्यूम में लोकप्रिय ट्रेंडी गाने “दो घूंट” पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं. अभिनेत्री को गीत के बोल के साथ लिप-सिंक करते हुए देखा गया और साथ में जबरदस्त एक्सप्रेशन भी दिए हैं. वहीं रणवीर उर्फ करण कुंद्रा ने एथनिक लुक में हॉट पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसे उन्होंने कूल शेड से स्टाइल किया था.

https://www.instagram.com/p/CPank0OrD-P/

इन टीवी शो में दिख चुकी हैं शिवांगी

‘बेइंतहां’, ‘लव बाई चांस’, ‘बेगुसराय’, ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ये रिश्ता है प्यार का’ जैसे टीवी शो में शिवांगी जोशी नजर आ चुकी हैं. बता दें कि शिवांगी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था.

https://www.instagram.com/p/CLQ6_AxrGJj/

मोहसिन खान से जुड़ता आया है शिवांगी का नाम

छोटे पर्दे पर मोहसिन खान के साथ शिवांगी जोशी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है, खबरें तो ये भी हैं कि असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे संग इश्क फरमा रहे हैं. दूसरी तरफ, उनका शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी में सालों से मजबूती से बना हुआ है. शो की स्टोरीलाइन में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आते रहते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो से शिवांगी जोशी को घर – घर में पहचान मिली. इस शो में नैतिक और अक्षरा की बेटी के रोल में नजर आई थीं.

https://www.instagram.com/p/CJdlw_MrkAg/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola