Yeh Rishta Kya Kehlata Hai का ये एक्टर दिखेगा खतरों के खिलाड़ी 15 में, राजन शाही के शो से कटेगा पत्ता?

Updated:
विज्ञापन
Mohsin Khan approached for Khatron Ke Khiladi 15

Mohsin Khan approached for Khatron Ke Khiladi 15

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक पॉपुलर एक्टर रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बन सकता है. उस एक्टर का नाम क्या है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल की कहानी में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे हैं. हालांकि शो में उनके आने से पहले मोहसिन खान ने सात साल तक सीरियल में काम किया था. मोहसिन, कार्तिक के रोल में दिखे थे. सोशल मीडिया पर लेकर उन्हें खबर चल रही है कि वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे. इसपर क्या लेटेस्ट अपडेट है आपको बताते हैं.

क्या खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा होंगे मोहसिन खान?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए मोहसिन खान को मेकर्स ने अप्रोच किया है. अगर रिपोर्ट्स सच हुई तो, एक्टर को इस शो में देखकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे. फिलहाल इसपर ना तो एक्टर और ना ही मेकर्स की ओर से कोई कंफर्मेशन आया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन ने कार्तिक गोयनका का किरदार प्ले किया था. शिवांगी जोशी के साथ उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. शिवांगी ने शो में नायरा का किरदार निभाया था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

किन स्टार्स को मेकर्स ने किया अप्रोच?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अबतक सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी, एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, ईशा सिंह, चुम दरंग जैसे सेलेब्स को मेकर्स ने कॉन्टैक्ट किया है. कुछ दिन पहले एल्विश ने ये क्लियर कर दिया कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो, शो की शूटिंग 15 मई से शुरू होगी. हालांकि फाइमल अनाउसमेंट अभी आनी बाकी है, जिसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola