Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद अभीरा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री? अरमान संग टूटेगा रिश्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अरमान की लाइफ में एक नयी लड़की आएगी, जबकि अब कहा जा रहा है कि अभीरा की लाइफ में भी कोई आने वाला है. सोशल मीडिया पर एक नाम की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में छह साल का लीप आया है और अरमान-अभीरा अलग हो गए. अरमान पूकी को लेकर नये शहर में आ गया है. अरमान ने वकालत छोड़ दिया है और आरजे बन गया है. प्रोमो में दिखाया गया कि अभीरा कितनी अकेली हो गई है और अपनी बेटी को याद करती है. लीप के बाद अरमान की जिंदगी में एक नयी लड़की आएगी, जो पूकी के करीब होगी. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि अभीरा की जिंदगी में भी नये शख्स की एंट्री होगी. ये शख्स कौन होगा आपको बताते हैं.
धीरज धूपर की होगी ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री?
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद स्टोरीलाइन में काफी बदलाव आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभीरा की लाइफ में एक आदमी की एंट्री होगी. रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि धीरज धूपर, अभीरा के अपोजिट दिखेंगे. हालांकि कई मीडिया यूजर्स का मानना है कि धीरज तीन महीने के लिए कैमियो रोल नहीं करेंगे और ये फेक न्यूज है. हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें समृद्धि शुक्ला के अपोजिट देखना चाहते हैं. उनका मानना है कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगेगी. फिलहाल मेकर्स ने इसपर अबतक कुछ कहा नहीं है.
पोद्दार और गोयनका परिवार जाएंगे मंदिर
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा बस में बैठी दिखती है और उसके साथ पूकी होती है. अरमान ये नोटिस करता है और वह उससे कहता है कि उसे पूकी के करीब नहीं जाना चाहिए क्योंकि अभी उसकी तबीयत ठीक हुई है. रूही, अरमान को अभीरा से ऐसे बात नहीं करने के लिए कहती है. उसके बाद परिवार मंदिर पहुंचता है नाहवन सेरेमनी के लिए. अरमान पूकी को अभीरा से ले लेता है और खुद पूजा करने चला जाता है. अभीरा कुछ नहीं कहती और सबकुछ चुपचाप रहती है. पूजा खत्म होने के बाद सब कोई बच्चे के साथ फोटो लेने के लिए जमा होते हैं.
यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










