Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीबी ने अपकमिंग ट्रैक से हटाया पर्दा, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद गीतांजलि और अंशुमन की एंट्री मेकर्स ने करवाई है. अरमान और अभीरा की जिंदगी अब अलग हो गई है. हालांकि दोनों एक-दूसरे को काफी मिस करते हैं. इस बीच सीरियल से जुड़े एक खास शख्स ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद मेकर्स नये किरदारों को लेकर आए है. गीतांजलि, अंशुमन जैसे कलाकार अब शो में दिख रहे हैं. जहां अंशुमन, अभीरा का अच्छा दोस्त बन गया है. तो दूसरी तरफ गीतांजलि को अरमान से प्यार हो गया है. मायरा चाहती है अरमान और गीतांजलि की शादी हो जाए. इस बीच अपकमिंग ट्रैक से सुशील पाराशर ने पर्दा हटाया है. सुशील सीरियल में दादू का किरदार निभा रहे हैं.
सुशील पाराशर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ट्रैक को लेकर बात की
इंडिया फोरम से बातचीत करते सुशील पाराशर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ट्रैक को लेकर कहा कि मैं कुछ भी कमेंट नहीं कर सकता क्योंकि ये सब राइटर पर निर्भर करता है. हालांकि लेटेस्ट सिचुएशन में दादू जानते हैं कि अरमान और गीताजंलि की शादी हो जाए तो उनकी खुशियां बढ़ जाएगी. मायरा को भी एक मां का प्यार हमेशा के लिए मिल जाएगा. अपने किरदार को लेकर एक्टर ने कहा कि, ”मेरा किरदार शख्स उम्रदराज है, लेकिन इंसानों की सोच और भावनाओं को बहुत अच्छे से समझता है. उसे युवाओं से घुलना-मिलना आता है. वह एक सकारात्मक सोच वाला इंसान है और उसके पास जिंदगी का ढेर सारा अनुभव है.”
अरमान को तलाक दे देगी अभीरा?
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी अपने मन में सोचती है कि वह अभीरा और अरमान को अलग रखेगी. कावेरी को डर है कि अरमान उसकी जिंदगी में वापस आता है तो वह अभीरा को फिर से इमोशनली दुख पहुंचाएगा. कावेरी को लगता है कि अभीरा को अपनी लाइफ में नया चैप्टर शुरू करना होगा. कावेरी को लगता है कि अभीरा को अपने अतीत से बाहर निकलना चाहिए. कावेरी, अभीरा से अरमान को तलाक देने के लिए कहती है और उस पेपर्स साइन करने के लिए कहती है.
यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










