Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की ब्लैकमेलिंग के कारण चारु ने नहीं की अभीर संग शादी, ये है मास्टरमाइंड

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Mar 2025 4:54 PM

विज्ञापन

charu quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि संजय नहीं चाहता था कि उसकी बेटी अभीर से शादी करे. इसलिए वह चारु को ब्लैकमेल करता था.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने मनोरंजक ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखता है. लेटेस्ट कहानी में हमने शिवानी की एंट्री देखी. वहीं चारु अपनी शादी से भाग जाती है, जिससे अभीर को न चाहते हुए भी कियारा संग सात फेरे लेने पड़ते हैं. इस घटना से गोयनका और पोद्दार के बीच के रिश्ते और खराब हो जाते हैं. हालांकि अब फाइनली चारु वापस आ गई है और हर कोई उसके भागने के पीछे का कारण जानना चाहता है.

चारु-अभीर मामले का कौन है मास्टरमाइंड

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि चारु जैसे ही पोद्दार हाउस आती है. हर कोई उसके भागने को लेकर सवाल करता है. चारु को शादी से भागने पर मजबूर करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उसके पापा है. जी हां संजय की इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड है और उसकी वजह से चारु को अपने प्यार का बलिदान देना पड़ा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

इस शख्स की ब्लैकमेलिंग की वजह से चारु ने नहीं की अभीर संग शादी

दरअसल बंद दरवाजों के पीछे संजय ने चारू को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि अगर उसने अभीर से शादी की तो वह काजल को तलाक दे देगा. हैरान और निराश होकर, चारु ने अपनी खुशी से ज्यादा अपनी मां की शादी को प्राथमिकता देने का फैसला किया. अपने पिता के क्रोध के डर से, उसने अपनी शादी से दूर जाने का सोचा. जिससे सभी को यह विश्वास हो गया कि उसने कभी अभीर से प्यार नहीं किया था. हालांकि सच्चाई तो यह है कि वह अभीर से बहुत प्यार करती है और उसके साथ रहना चाहती थी.

चारु से सवाल करता है अभीर

इधर मनीषा उसे खूब सुनाती है और कहती है कि उसके भागने की वजह से कियारा को शादी करनी पड़ी और उसका करियर बर्बाद हो गया. इधर अभीर ने जब देखा कि चारु वापस आ गई है, तो वह उसके कमरे में गया और सवाल करना शुरू किया. जैसे ही चारु कुछ कह पाती, कियारा आ जाती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय की सच्चाई कैसे सामने आती है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola