Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु ने संजय की इस शर्त की वजह से नहीं की अभीर से शादी, अरमान भूल गया ये खास दिन

charu quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि संजय की सच्चाई जानकर कृष उसे बहुत बुरा-भला कहेगा. चारु बताती है कि उसके पिता ने उसके सामने एक ऐसी शर्त रखी, जिसकी वजह से उसने अभीर से शादी नहीं की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार के सामने संजय का असली चेहरा आता है. कृष अपने पिता की सच्चाई जानकर काफी गुस्सा हो जाता है. वह संजय की पोल सबके सामने खोलता है. कृष कहता है कि उसने उसके और सारा के रिश्ते को बर्बाद तो किया और अब चारु और अभीर के रिश्ते को भी तबाह कर दिया. कृष, संजय से कहता है कि उसे उसके बेटे होने का अफसोस है. कृष की बात सुनकर सब कोई चौंक जाते हैं.
संजय का कॉलर पकड़ लेगा मनोज
सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी, कृष से पूछती है कि उसके पिता संजय ने आखिर ऐसा क्या किया. कृष बताता है कि उसने ही चारु और अभीर का रिश्ता तोड़ डाला. काजल बीच में आती है और कहती है कि उसने तो अभीर को अपना लिया था. इसपर चारु कहती है ऐसा कुछ नहीं था और ये सिर्फ उनका दिखावा था. चारु सबको बताती है कि संजय ने उसे धमकी दिया था कि अगर उसने अभीर से शादी कि तो वह काजल को तलाक दे देगा. इस खुलासे को सुनकर काजल शॉक्ड हो जाती है. मनोज ये सब सुनकर गुस्से से भर जाता है और संजय का कॉलर पकड़ लेता है. मनोज कहता है कि उसने कियारा की भी जिंदगी बर्बाद कर दी.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
अरमान भूल जाएगा ये खास दिन
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को सरप्राइज देने का सोचती है. अभीरा उसकी पसंद के कचौड़ी और दही वड़े बनाती है. अभीरा, अरमान संग अपनी पहली मुलाकात की सालगिरह सेलिब्रेट करने का सोचती है. अभीरा को लगता है कि जब अरमान नींद से जागेगा तो उसे गले लगा लेगा और सालगिरह की शुभकामनाएं देगा. हालांकि ऐसा नहीं होता और अरमान ये खास दिन भूल जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अभीरा इसपर रिएक्ट कैसे करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










