Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहने पर चारु ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

charu quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सलोनी संधू, चारु का किरदार निभाती है. हालांकि सलोनी ने अब शो को अलविदा कह दिया और अब वह सीरियल में नजर नहीं आएंगी. शो छोड़ने पर उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक अभी अभीरा और अंशुमन की शादी की तैयारियों पर फोकस्ड था. इस दौरान शो में दिखाया जा रहा था कि अरमान, ऐसे अभीरा को खुद से दूर जाता नहीं देख पा रहा. वह अपने दिल की बात उससे कहता है. दूसरी तरफ मेकर्स ने शो में एक बड़ा ट्विस्ट ला दिया. चारु की मौत शो में दिखाई जा रही है. चारु का किरदार सलोनी संधू निभा रही थी. अब सलोनी ने शो छोड़ने पर इमोशनल पोस्ट किया है. साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम और को-एक्टर्स को थैंक्यू कहा है.
सलोनी संधू ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा अलविदा
सलोनी संधू ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा. एक्ट्रेस लिखती है, गुडबॉय कहना आसान नहीं होता, लेकिन हर जर्नी का एक एंड होता है. चारु का किरदार निभाना मेरे जिंदगी के खूबसूरत चैप्टर में से एक है. मैंने अपनी आत्मा इसमें लगा दी और इसके बदले मुझे प्यार और बहुत सारी यादें मिली. उस टीम का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे ये किरदार निभाने का मौका दिया. मेरे को-एक्टर्स, जो अब परिवार जैसे बन गए हैं मुझे हमारी हंसी, हमारी मस्ती और वो खामोश नजरें बहुत याद आएंगी, जो सब कुछ कह देती थीं.

सलोनी संधू ने लिखा- आपका प्यार मेरे लिए…
सलोनी संधू ने आगे लिखा, मेरे दर्शकों को, जो मेरी ताकत हैं शुक्रिया कि आपने चारु को अपने दिलों में जगह दी. उन सभी खूबसूरत फैनपेज का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हर एडिट, हर पोस्ट और हर उस पल में चारु को और भी खास बना दिया. आपका प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में चारु की जोड़ी अभीर संग दिखाई जाती है. अभीर और चारु एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाती.
यह भी पढ़ें–Maalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










