Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु-अभीर एक दूसरे से करते हैं प्यार, इस शख्स को पता चली सच्चाई, हुआ शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अरमान को आखिरकार पता चल जाता है कि अभीर और चारु एक दूसरे से प्यार करते हैं. इधर अभीरा तलाक की आखिरी सुनवाई के दौरान गायब हो जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. लेटेस्ट ट्रैक अरमान और अभीरा के रिश्ते में चल रही उथल-पुथल पर बेस्ड है. जैसे ही अरमान तलाक की अंतिम सुनवाई की तैयारी कर रहा होता है, उसे अभीरा संग बिताए पल याद आते हैं. कुछ ही देर में उसे पता चलता है कि अभीरा कोर्ट रूम से गायब है. तनाव तब और बढ़ जाता है, जब जज थोड़ी देर की मोहलत देते हैं. इसी बीच अभीरा अपने तलाक से काफी दुखी है. वह कहीं साइड में रो रही होती है.

चारु को गार्डन में बुलाती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा, अभीर को चारु से मिलने में मदद करेगी. वह चारु को गार्डन में बुलाने की प्लानिंग करती है. हालांकि चारु पहले तो मना कर देती है, लेकिन अभीरा एक रणनीति तैयार करती है और उसे मना लेती है. जब चारु आती है, तो वह अभीर को देखती है और शॉक्ड हो जाती है. बाद में दोनों बात करते हैं, लेकिन चारु फिर भी कहती है कि वह उससे प्यार नहीं करती है.

अरमान को चारु-अभीर की सच्चाई चली पता

इस बीच, अरमान अनजाने में उसी गार्डन में प्रवेश करता है और चारु अभीर को एक साथ देखता है. उसे अभीरा की भागीदारी का एहसास होता है. वह उसके पास जाता है और कहता है कि चारु को बुलाने की हिम्मत कैसे हुई. तभी अभीरा कहती है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका बात करना काफी जरूरी है. तभी अरमान कहता है कि चारु ने परिवार वाले के सामने कह दिया था, उसके दिल में अभीर के लिए कुछ भी नहीं है. तभी अभीरा बीच में टोकती है और कहती है कि चारु अभीर से बहुत प्यार करती है, लेकिन परिवार वालों के प्रेशर में कुछ बोल नहीं पा रही है. अरमान यह सुनकर शॉक्ड हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु ने सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज, बोली- अभीरा के साथ…

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिद्धार्थ शिवपुरी ने रूप कुमार की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसके 2 पक्ष…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola