Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु ने सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज, बोली- अभीरा के साथ…

Updated:
विज्ञापन
after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में चारु और अभीर की लवस्टोरी दिखाई जा रही है. अब सलोनी संधू ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही की ओर से निर्मित ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा ट्रैक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेटेस्ट ट्रैक इन-दिनों अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द नहीं घूम रही है, बल्कि अभीर और चारु पर बेस्ड है. जहां अभीर ने सबके सामने बताया कि वह चारु से प्यार करता है. हालांकि पोद्दार परिवार को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने ड्रामा किया. अब सलोनी संधू ने अपकमिंग ट्रैक पर से पर्दा उठाया है.

सलोनी संधू ने सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर कही यह बात

सलोनी संधू ने सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कहा, ”आखिरकार सच परिवार के सामने आ गया. अभीर ने कबूल किया कि वह और चारु एक-दूसरे से प्यार करते हैं, जिससे हर कोई हैरान रह गया. अब तक, परिवार केवल यही मानता था कि अभीर की फीलिंग्स एकतरफा थीं, लेकिन जब उन्होंने सबके सामने प्यार का इजहार किया, तो यह सभी के लिए एक चौंकाने वाला था.”

सलोनी संधू ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक से उठाया पर्दा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, चारु पर इस वक्त काफी प्रेशर है. इसलिए वह अपनी फीलिंग्स से इनकार करती है. वह कहती है कि वह उससे प्यार नहीं करती और पीछे हट जाती है. दादीसा ने तुरंत इसका यूज किया और मनीष की फैमिली को ताना मारते हुए सुनाया कि देखा आपने वह प्यार नहीं करती है आपसे. यह सुनकर अभीर का दिल टूट जाता है, क्योंकि यह उसका पहला सच्चा प्यार है.”

चारु क्या अभीर के प्यार को अपनाएगी

सलोनी संधू ने आगे कहा, “सीरियल की कहानी सिर्फ उसके बारे में नहीं है. उसकी बहन भी अभीर से प्यार करती है और यही स्थिति को इतना जटिल बना देती है. चारु को ऐसा लगता है, जैसे वह अपनी बहन का पहला प्यार नहीं छीन सकती. भले ही वह अभीर से प्यार करती है, लेकिन अपने परिवार और अपनी बहन के प्रति उसकी जिम्मेदारी की भावना उसे अपने दिल की बात मानने से रोकती है. वह दोषी महसूस करती है और इस गड़बड़ी के लिए खुद को दोषी मानती है, जिससे उसके लिए स्टैंड लेना और भी मुश्किल हो जाता है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि चारु की जर्नी अभी खत्म नहीं होने वाली है, वह अभीर के प्रति अपने प्यार और परिवार के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करेगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिद्धार्थ शिवपुरी ने रूप कुमार की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसके 2 पक्ष…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola