Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप से पहले इस एक्टर ने शो छोड़ना किया कंफर्म, रूही का भी कटेगा पत्ता

Updated:
विज्ञापन
Manthan Setia exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Manthan Setia exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों ट्रेंड में बना हुआ है, क्योंकि शो में लीप आने की रूमर्स है. कहा जा रहा है कि टाइम जंप के बाद पूकी बड़ी हो जाएगी और अभीरा अरमान हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे. इधर आर्यन पोद्दार की भूमिका निभाने वाले मंथन सेतिया ने शो छोड़ना कंफर्म कर दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी चर्चा में है. शो को लेकर अफवाह हैं कि इसमें लीप आने वाला है. फिलहाल, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. वे क्रमशः अभीरा और अरमान के रूप में नजर आ रहे हैं. कहानी चौथी पीढ़ी की है. अरमान और अभीरा अब माता-पिता बन गए हैं और उनकी जिंदगी बेटी पूकी के इर्द-गिर्द घूमती है. अरमान एक ओवर प्रोटेक्टिव पिता बन चुके हैं, जिसे हर बात से दिक्कत होती रहती है. वह अभीरा को अनदेखा कर रहा है और भावनात्मक रूप से उसे चोट पहुंचा रहा है.

शो से आर्यन पोद्दार का कटा पत्ता

ऐसा लगता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद कई स्टार्स का पत्ता कटने वाला है. जी हां दरअसल मंथन सेतिया के एक पोस्ट ने फैंस को उत्सुक कर दिया है. अभिनेता शो में आर्यन पोद्दार की भूमिका निभाते हैं, जो वह अरमान के चचेरे भाई हैं. मंथन ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की. जिसके बाद एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह सीरियल में लीप आने के बाद भी दिखाई देंगे. इसपर अभिनेता ने बस ‘नहीं’ कहकर जवाब दिया. इससे उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं कि क्या उन्होंने शो से बाहर निकलने की पुष्टि की है. कई लोगों ने कहा कि वे ये रिश्ता क्या कहलाता है में आर्यन पोद्दार को मिस करेंगे.

समृद्धि शुक्ला ने लीप को लेकर कही थी ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माताओं की ओर से लीप के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है. बीते दिनों समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए लीप की अफवाहों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेकर्स ने कुछ नहीं बताया है, तो अभी कुछ कमेंट नहीं कर सकती हैं.

गर्विता साधवानी के शो छोड़ने की है अफवाह

इससे पहले, गर्विता साधवानी उर्फ ​​रूही के शो छोड़ने की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. दरअसल एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें इमोजी के तौर पर उन्होंने एक तितली, अलविदा और एक अनंत इमोजी ऐड की. इससे फैंस को लगा कि क्या वह शो छोड़ने का इशारा तो नहीं कर रही हैं ना. ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद क्या कुछ बदलाव होंगे. इसको लेकर महज अफवाहे चल रही है.

यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit Net Worth: फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, कितनी अमीर हैं धक-धक गर्ल?

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola