Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन मर्डर केस में अरमान को इस शख्स पर हुआ शक, जेल से अभीरा लड़ेगी इसका केस

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्विस्ट फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि अरमान को अंशुमन मर्डर केस में अहम सुराग मिलता है. वह कृष पर शक करता है कि कहीं उसकी गलती की वजह से तो नहीं कुछ हुआ है. इधर अभीरा जेल में संध्या का केस लड़ने का फैसला करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से अक्सर दर्शकों को एंटरटेन करता है. शो के एपिसोड की शुरुआत मायरा से होती है. गीतांजलि उससे पूछती है कि क्या वह इस शादी से खुश नहीं है. इसपर मायरा कहती है कि उसने अभीरा को बंद करके उसे चोट पहुंचाने की कोशिश की थी. वह गीतांजलि के गले से मंगलसूत्र उतारने की कोशिश करती है, लेकिन विद्या और कावेरी उसे रोकने के लिए बीच में आ जाती हैं.

जेल में संध्या की डिलीवरी करवाने में मदद करती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखेंगे कि अभीरा जेल में एक प्रेग्नेंट महिला से मिलने के लिए जाएगी. हालांकि तभी उसे लेबर पेन शुरू हो जाएगा. अभीरा महिला कांस्टेबल को एम्बुलेंस लेकर आने के लिए कहती है. हालांकि बाहर पेड़ गिरा हुआ होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा. तभी डॉक्टर आते हैं और कहते हैं कि समय नहीं है, और उन्हें तुरंत बच्चे का जन्म कराना होगा.

जेल में अभीरा इस शख्स का लड़ेगी केस

अभीरा संध्या का हौसला बढ़ाती है और उसे जागते रहने के लिए कहती है, क्योंकि वह मां बनने वाली है. वह डॉक्टर की डिलीवरी में मदद करती है. संध्या को होश में रखने के लिए अभीरा लोरी गाती है. संध्या को बेटी होती है, जिससे चारो तरफ खुशी है. जलेबी बाई, अभीरा के पास आएगी और उसे संध्या का केस लेने के लिए बोलेगी, क्योंकि वह निर्दोष है. वह उसे फाइल देगी और रिव्यू करने के लिए कहेगी. जलेबी बाई अभीरा को एक फोन देती है और अपनी बेटी से बात करने के लिए कहती है.

अंशुमन मर्डर केस में अरमान को इस शख्स पर होता है शक

अरमान सोचता है कि अंशुमन मर्डर केस में कहां गलती हुई होगी. तभी एक नौकर अरमान के लिए कॉफी लाता है, वह चीनी मांगता है, लेकिन नौकर बताता है कि कृष ने सिर्फ आर्टिफिशियल स्वीटनर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. स्वीटनर का पैकेट देखकर, अरमान को अंशुमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट याद आती है. वह इस संभावना पर विचार करता है कि किसी ने चीनी की जगह अवैध पदार्थ इस्तेमाल कर दिए होंगे. अरमान को अंशुमन और कृष के बीच तनावपूर्ण रिश्ते की याद आती है. उसे शक होता है कि इसमें कहीं कृष की तो गलती नहीं है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 को लेकर को-स्टार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola