Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स बचाएगा दक्ष की जान, कावेरी का एक सवाल रूही को कर देगा परेशान

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी की बातें सुनकर रूही को बुरा लगता है. वह उससे पूछती है कि वह विद्या और अभीरा का दिल क्यों दुखा रही है. दूसरी तरफ अभीरा फिर से प्रेग्नेंट होने का ड्रामा करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा. रोहित की मौत के बाद रूही अकेली पड़ गई है. अभीरा और अरमान उसे संभालने में लगे हुए हैं. अभीरा अपने बच्चे से अलग-अलग फील कर रही है. वह एक बार फिर से प्रेग्नेंट होने का ड्रामा करती है. वह अपने पेट पर तकिया रखती है और उसके साथ डांस करती है. ये सब कावेरी देख लेती है और काफी ज्यादा परेशान हो जाती है. कावेरी, अभीरा को डांटती है और कहती है वह बच्चा रूही का है. अभीरा अपनी बातें रखने की कोशिश करती है, लेकिन कावेरी उसकी बात नहीं सुनती और उसे चुप करा देती है.

कावेरी करेगी रूही से ये सवाल

कावेरी, अभीरा से कहती है कि जो मां बच्चे की परवरिश करती है, वो जन्म देने वाली मां के बाद दूसरे स्थान पर आती है. कावेरी की ये बात सुनकर रूही को बुरा लगता है. वह कावेरी से बात करती है कि ऐसा कहने से विद्या और अभीरा को काफी ठेस पहुंची है और उसे ऐसा नहीं कहना चाहिए. कावेरी उससे सवाल करती है कि वह आखिर क्यों अभीरा और अरमान के बच्चे के लिए सरोगेट मदर बनने के लिए राजी हुई. वह कहती है कि दक्ष अभी छोटा है और उसे उसकी जरूरत है. रूही ये बातें सुनकर शॉक्ड हो जाती है और कहती है कि वह पूकी बेबी की चिंता दक्ष से ज्यादा करती है.

दक्ष की जान बचाएगा अरमान

कावेरी, रूही से कहती है कि बच्चे के जन्म के बाद अरमान और अभीरा उससे दूर हो जाएंगे. रूही ये बातें सोचती होती है और दक्ष उसके पास खेलता होता है. इस दौरान दक्ष खेलते-खेलते उससे दूर चला जाता है. तभी एक कार दक्ष को कुचलने वाली होती है, तभी अरमान वक्त पर आ जाता है और उसे बचा लेता है. रूही दौड़कर आती है और दक्ष को उससे ले लेती है. अरमान ड्राइवर को डांटता है. अरमान उससे पूछता है कि दक्ष को पालने में उसे कुछ चाहिए क्योंकि वह दक्ष के लिए एक पिता जैसा ही है. ये बातें सुनकर रूही के दिल में एक बार फिर से पुरानी बातें ताजा हो जाती है.

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola