Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने फिर दोहराई अपने अतीत की गलतियां, अभीरा ने दी ये वॉर्निंग, विद्या ने इन लोगों को किया अपमानित

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अभीरा अरमान को खूब सुनाती है. वह कहती है कि उसने उसका फोन क्यों चेक किया. वह पास्ट की गलतियों को फिर से दोहराने की कोशिश न करें. वह व्रत भी खुद तोड़ती है, जिससे अरमान शॉक्ड हो जाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि करवा चौथ का माहौल छाया हुआ है. अभीरा, अरमान, आलिया, लावण्या, प्रियांशु और रियान साथ बैठकर सरगी एंजॉय करते हैं. बाद में डेटिंग ऐप को लेकर चर्चा होती है. अरमान कहता है कि प्यार कहीं भी हो सकता है. हालांकि अभीरा तुरंत गुस्से में जवाब देती है कि वह खुश है कि वह आज सिंगल है.
आलिया को प्रियांशु पर होता है शक, अभीरा का अरमान संग फोन हुआ एक्सचेंज
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इधर आलिया को प्रियांशु पर शक होता है और वह उसपर तहकीकात करने की सोचती है. आलिया प्रियांशु को स्पॉट करने के लिए डेटिंग ऐप जॉइन करने का फैसला करती है. अभीरा उसे समझाती है कि इसका उल्टा असर हो सकता है, लेकिन आलिया किसी की भी नहीं सुनती है और अभीरा के फोन से ही अकाउंट बना लेती है. इधर अरमान उसका मजाक उड़ाता है और कहता है कि उसने भी फाइनली डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना ली है. यह सुनकर अभीरा गुस्से में तिलमिला जाती है और उसका फोन अरमान संग एक्सचेंज हो जाता है.
विद्या, इन लोगों को सुनाती है खरी खोटी
पोद्दार हाउस में विद्या, संजय, तान्या और काजल को खरी खोटी सुनाती है. वह कहती है कि इनका इस घर पर कोई हक नहीं है, क्योंकि संजय ने एक बार कावेरी को घर से निकाल दिया था. कावेरी विद्या को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन विद्या अपनी बात पर अड़ी रहती है, जिससे काजल, संजय, कृष और तान्या अपमानित महसूस करते हैं.
पास्ट की गलतियों को दोहराता है अरमान, अभीरा ने दी ये चेतावनी
इस बीच, अभीरा और अरमान को पता चलता है कि उनके फोन बदल दिए गए हैं. रियान, अरमान से अभीरा का फोन चेक करने के लिए कहता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा गुस्से में अरमान से पूछती है कि उसने उसका फोन चेक करने की हिम्मत कैसे की. अरमान माफी मांगकर उसे शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन अभीरा उसे खूब सुनाती है और कहती है कि अब उनके बीच चीजें बदल गई हैं और वह अपनी पास्ट की गलतियों को फिर से दोहराने की कोशिश न करें. गुस्से में अभीरा एक सेब उठाती है और व्रत तोड़ती है और उस करवा चौथ की शुभकामनाएं देकर वहां से चली जाती है. अरमान यह देखकर हैरान रह जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










