Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लड़की बनकर अरमान ने अभीरा के लिए प्लान किया ये स्पेशल सरप्राइज, रोमांटिक मोमेंट से खुश हुई मायरा की मां

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग एपिसोड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि अरमान चुपके से अभीरा का फोन चेक करता है. इधर अभीरा, अपने एक्स हसबैंड के फोन में एक अनजान लड़की का मैसेज देखकर चौंक जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि अभीरा और अरमान के बीच फोन को लेकर गलतफहमी शुरू हो जाती है. दरअसल अरमान अभीरा के फोन पर नोटिफिकेशन देखता है और पाता है कि डेटिंग ऐप पर 15 नए मैच उसके लिए आए हैं. वह झिझकते हुए फोन चेक कर लेता है. डेटिंग ऐप पर एक्स वाइफ की प्रोफाइल देखकर उसे आश्चर्य होता है. दुख के साथ, वह मन ही मन सोचता है कि क्या अब अभीरा उससे प्यार नहीं करती है और दूसरे शख्स की तलाश कर रही है.

अरमान के फोन पर एक अनजाने शख्स का आता है मैसेज

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दूसरे सीन में अभीरा, अरमान के फोन पर किरण नाम के किसी व्यक्ति का मैसेज देखती है. वह सोचती है कि यह व्यक्ति कौन है और वह अरमान को मैसेज क्यों कर रही है. अभीरा फोन चेक करने ही वाली होती है, लेकिन खुद को रोक लेती है, क्योंकि वह अपने रिश्ते को एक चांस देना चाहती है. साथ ही किसी की प्राइवेट लाइफ में एंटर नहीं करना चाहती. बाद में अभीरा को जैसे ही पता चलता है कि अरमान ने उसका फोन चेक किया है, तो वह तुंरत उसपर गुस्सा करती है और कहती है कि उसका डेटिंग ऐप अकाउंट आलिया के कहने पर प्रियांशु के लिए बनाया है.

अभीरा के लिए ये स्पेशल डिश लेकर जाता है अरमान

सीरियल के आने वाले एपिसोड में अभीरा परेशान हो जाती है, क्योंकि उसे अच्छा खाना नहीं मिलता है और वह राजमा-चावल खाना चाहती है. अरमान अपनी एक्स वाइफ को खुश करने के लिए, एक महिला का वेश धारण करता है और चुपचाप उसके कमरे में राजमा चावल का एक डब्बा लेकर जाता है. अभीरा हैरान होकर पूछती है कि उसे कैसे पता चला कि उसे राजमा चावल चाहिए. अरमान उसे धीरे से कहता है कि वह सब भूल जाए और बस बैठकर खाने का आनंद लें. एक्साइटेड होकर अभीरा एक निवाला खाती है और अरमान पूछता है कि क्या इसका स्वाद अच्छा है. वह इसे बेस्ट बताती है.

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2: आर माधवन ने फिल्म में अजय देवगन के ससुर का रोल निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी नर्वस था

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola