Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगी अभीरा को KISS, अंशुमन दोनों को साथ देखकर करेगा ये काम, गीतांजलि खोएगी अपना आपा

ये रिश्ता क्या कहलाता है फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादू के समझाने पर भी गीतांजलि नहीं समझती और कसम खाती है कि वह मायरा को उससे दूर नहीं जाने देगी. वह अपने दादू पर बहुत गुस्सा हो जाती है. दूसरी तरफ मायरा पहली बार अभीरा को मां कहेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि मायरा, गीतांजलि और अभीरा के बीच में एक डांस प्रतियोगिता करवाती है. इसमें मायरा अपनी मां को मौका देती है और गीतांजलि ये देखकर हैरान हो जाती है. शो में दिखाया जाएगा कि अरमान, गीतांजलि से सबके सामने सवाल करता है कि वह मायरा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है. गीतांजलि, अभीरा से कहती है कि उसे सिर्फ सबका अटेंशन चाहिए. गीतांजलि कहती है कि अभीरा कभी नहीं जीत सकती.
गीतांजलि को ये शख्स समझाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादू गीतांजलि पर गुस्सा करेंगे कि वह मायरा की मासूमियत का फायदा उठा रही है. गीतांजलि उससे पूछेगी कि उन्होंने उसके खिलाफ कैसे वोट किया. वह उसे समझाएंगे कि मायरा, अभीरा की बेटी है और इसे ये सच स्वीकार कर लेना चाहिए. दादू के समझाने पर भी वह नहीं समझती और कसम खाती है कि वह मायरा को उससे दूर नहीं जाने देगी. वह इवेंट के दिन अभीरा को किडनैप करने का कोशिश करेगी. हालांकि उसका प्लान कैसिंल हो जाएगा और वह टाइम पर पहुंच जाएगी.
अरमान करेगा मायरा और अभीरा को किस
अभीरा, अरमान और मायरा साथ में डांस करेंगे और इस दौरान अरमान-मायरा के ऊपर झूमर गिरने वाला होता है. तभी अभीरा दोनों को बचा लेती है. मायरा उस समय अभीरा को मां कहती है. मायरा को अहसास होता है कि अभीरा एक परफेक्ट मां है. अभीरा और मायरा डांस कंपीटीशन जीत जाती है और तीनों हैप्पी फैमिली मोमेंट शेयर करते हैं. अरमान प्यार से अभीरा और मायरा के माथे पर किस करता है. अंशुमन उनकी जोड़ी की तारीफ करता है. वह उन्हें फिर से मिला देता है.
Mummaaa…
— pink of my health🩷 (@TaaronKiRoshni) August 14, 2025
Papa…Mai aur Mumma jeet gaye🥺❤️🧿#yrkkh #yrkkh4 #ArMaira #AbhiMaan #AbhiMaanIra #ArmaanPoddar #RohitPurohit @ROHITPUROHIT00 pic.twitter.com/0rVQioeEXm
यह भी पढ़ें- War 2 Review: क्लाइमैक्स में चमके ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, सलमान खान की टाइगर 3 से बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










