Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नहीं गई अरमान की याददाश्त, अंशुमन ने चली चाल, पूकी की जगह किसी और बच्ची को लेकर आया अभीरा के सामने

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड दर्शकों को कहानी से बांध कर रखेगा. शो में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा, जिसमें अंशुमन पूकी को खोज कर अभीरा के सामने लेकर आएगा. हालांकि ये बच्ची सच में पूकी है या नहीं, इसका खुलासा अपकमिंग एपिसोड में होगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इतने साल बाद भी टीआरपी लिस्ट में राज कर रहा है. राजन शाही के शो में खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने गीताजंलि और अंशुमन की एंट्री करवाई है. अंशुमन और अभीरा की शादी होने से रह गई. अरमान ये शादी नहीं देख पाता और चला जाता है. उसका एक्सीडेंट हो जाता है और वह अस्पताल में है. अरमान की हालत सुनकर अभीरा अस्पताल आ जाती है. वह उसे इस हालत में देख नहीं पाती.
तान्या की विदाई
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या की विदाई सेरेमनी होती है. अंशुमन काफी इमोशनल हो जाता है अपनी बहन की विदाई में. वह कृष को अपनी बहन को हमेशा खुश रखने के लिए कहता है. कृष उससे वादा करता है कि वह तान्या का बहुत ख्याल रखेगा. कावेरी अंशुमन से उसके पूकी को खोजने वाले फैसले के बारे में पूछेगी. वह उसे बताएगा कि डीएनए की मदद से वह पूकी को खोज लेगा और अभीरा को खुश कर देगा. दूसरी तरफ अरमान अस्पताल में है. गीतांजलि उसे बताती है कि अंशमुन और अभीरा का शादी नहीं हुई है और वह लोग पूकी को खोजने का प्लान कर रहे हैं. अरमान, अभीरा को सारी सच्चाई बताने का सोचता है, लेकिन गीतांजलि उसे रोक लेती है.
पूकी को खोज लेगा अंशुमन
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, पोद्दार परिवार अस्पताल में होते हैं और अरमान की खराब हालत देखकर घबरा जाते हैं. कावेरी, अभीरा को पूकी के बारे में बताने का फैसला करती है, तभी अंशुमन कहता है कि उसने पूकी को खोज लिया है. अभीरा हैरान हो जाती है और साथ ही खुश भी हो जाती है. एक छोटी से बच्ची अभीरा को मम्मा कहती है. हालांकि ये लड़की कौन है. क्या ये सच में पूकी है. दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अरमान का मेमोरी लॉस नहीं हुआ है और वह झूठ बोल रहा है.
यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










