अभीरा की एक गलती और अरमान का गुस्सा सातवें आसमान पर, बढ़ेंगी दूरियां?

Updated at : 12 Feb 2026 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान अपनी सजी हुई कार देखकर गुस्से में आगबबूला हो जाएगा और फोन पर अभीरा को खरी-खोटी सुनाएगा. दूसरी तरफ किस्त की चिंता में डूबी अभिरा नई मुश्किलों से जूझती नजर आएगी. पोद्दार हाउस में बढ़ेगा पारिवारिक ड्रामा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर इमोशनल ड्रामा से भरने वाला है. कहानी में आए हालिया बदलावों ने अरमान और अभीरा की जिंदगी को अलग मोड़ पर ला खड़ा किया है. अब आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच दूरियां और बढ़ती नजर आएंगी.

इन दिनों ट्रैक मायरा और मुक्ति के इर्द-गिर्द घूम रहा है. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ने वाली हैं और इसी सिलसिले में अरमान ने मायरा के एडमिशन का फैसला लिया है. वहीं दूसरी तरफ अभीरा अपनी जिम्मेदारियों में उलझी हुई है. रिंकू की शादी के लिए उसे मजबूरी में अरमान की गाड़ी सजाकर भेजनी पड़ती है, जो आगे चलकर नई परेशानी खड़ी कर देती है.

मनीषा और काजल के बीच बहस रुकी

आने वाले एपिसोड में पोद्दार हाउस का माहौल पहले हल्का-फुल्का दिखाई देगा. घर की महिलाएं मायरा के लिए शॉपिंग करके लौटती हैं. मनीषा और काजल के बीच बहस की स्थिति बनती है, लेकिन मायरा समझदारी दिखाकर माहौल संभाल लेती है. तभी अरमान घर पहुंचता है. उसके आते ही सब खामोश हो जाते हैं. वह नौकर पर गुस्सा निकालता है और फिर मायरा से मिलकर अपने कमरे में चला जाता है.

पैसों को लेकर बढ़ी अभीरा की चिंता

उधर, शादी में मौजूद अभीरा को किश्त भरने का मैसेज मिलता है. दो हफ्ते में पहली किस्त जमा करनी है, यह सोचकर वह तनाव में आ जाती है. उसी बीच रिंकू की मां गाड़ी के लिए धन्यवाद देती है, लेकिन अभीरा के मन में चिंता बढ़ती जाती है.

अभीरा को खरी-खोटी सुनाएगा अरमान

दूसरी ओर, अरमान मायरा को स्कूल में अपनी मां के बारे में सच बताने के लिए समझाता है. मायरा भावुक हो जाती है और सिर्फ पिता का जिक्र करने की बात कहती है. इसी बीच अरमान अपनी गाड़ी को लेकर परेशान हो उठता है. जब उसे सजी-संवरी हालत में गाड़ी वापस मिलती है, तो उसका गुस्सा फूट पड़ता है. वह फोन पर अभीरा को खरी-खोटी सुनाता है, मगर खराब नेटवर्क के कारण अभीरा उसकी बातें साफ-साफ नहीं सुन पाती.

अब सवाल है कि यह गलतफहमी दोनों के रिश्ते को और कितना दूर ले जाएगी? आने वाले एपिसोड में भावनाओं का तूफान उठना तय है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मुश्किल में बॉलीवुड ने दिया साथ, सलमान समेत इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola