राजपाल यादव की मुश्किल में बॉलीवुड ने दिया साथ, सलमान समेत इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Rajpal Yadav
Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड सितारे आगे आए. सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने आर्थिक और कानूनी मदद का भरोसा दिया. इंडस्ट्री की एकजुटता से राजपाल की बेल की उम्मीद बढ़ गई है.
Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमिक अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 2010 की फिल्म ‘अता पता’ फ्लॉप होने के बाद उनका बकाया पेमेंट लगभग 9 करोड़ रुपये रह गया था. इसी विवाद के चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 फरवरी को उनकी आखिरी अर्जी खारिज कर दी. इसके बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया.
इंडस्ट्री का साथ
राजपाल की मुश्किलों में बॉलीवुड सितारों ने हाथ बढ़ाया. सबसे पहले पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने उनका समर्थन किया और उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया. इसके बाद कई बड़े स्टार्स उनके लिए आगे आए. सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और कई अन्य कलाकारों ने मदद का भरोसा दिलाया.
राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इंडस्ट्री ने राजपाल के लिए चट्टान की तरह साथ दिया है. बहुत से लोग आगे आए हैं, जैसे सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन. यह कोई रातों-रात होने वाला ट्रांजैक्शन नहीं है, लेकिन सभी ने अपनी कमिटमेंट दी है.”
बेल की उम्मीद
राजपाल यादव की बेल की सुनवाई 12 फरवरी को होने वाली है. मैनेजर गोल्डी ने कहा, “बेल एप्लीकेशन पहले ही फाइल कर दी गई है. सुनवाई के बाद हमें उम्मीद है कि राजपाल को रिहा कर दिया जाएगा.”
कितने पैसे की मदद मिली
म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत यादव ने 1.11 करोड़ रुपये देने का वादा किया है. वहीं, पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव 11 लाख रुपये देंगे और KRK ने 10 लाख रुपये मदद करने का भरोसा दिया है.
राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड सितारों का हाथ आगे आना इंडस्ट्री की एकजुटता का उदाहरण है. इस मुश्किल घड़ी में उनके साथी कलाकारों ने न केवल वित्तीय मदद की बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया. राजपाल यादव के फैंस और इंडस्ट्री के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ही अपने घर लौटकर अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर वापस काम कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: घर पर रहकर बनाना है वैलेंटाइन डे को खास, तो OTT पर देखें ये 6 रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




