Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- भावनात्मक रूप से…

Rohit Purohit on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो के लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा और अंशुमन की सगाई दिखाई जा रही है. अरमान को भूलकर वह आगे बढ़ने के लिए तैयार है. इसी बीच अब अरमान की भूमिका निभाने वाले रोहित पुरोहित ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से पर्दा उठाया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो में कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. जिसमें अंशुमन और अभीरा की शादी शामिल है. इसी बीच अरमान का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित को ट्रैक में अभीरा संग शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के हिट गाने “जानम देख लो” पर डांस करने का मौका मिला. इससे एक्टर सुपरएक्साइटेड हो गए.
शाहरुख खान के गाने पर परफॉर्म करने को लेकर क्या बोले रोहित पुरोहित
शाहरुख खान के गाने को परफॉर्म करने के बारे में बात करते हुए रोहित पुरोहित ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “मुझे शाहरुख खान और उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं. जब मुझे पता चला कि मुझे अभीरा के साथ उनका रोमांटिक गाना परफॉर्म करना है, तो मैं उत्साहित हो गया. मैंने सुनिश्चित किया कि मैं अपनी खुद की शैली जोड़ूं और शाहरुख की नकल न करूं.”
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक पर क्या बोले रोहित पुरोहित
रोहित ने यह भी संकेत दिया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्रैक ट्विस्ट और टर्न से भरा होगा, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़े रखेगा और उनका मनोरंजन करेगा. रोमांस, ड्रामा और संगीत के बेहतरीन मिश्रण और इसके पीछे एक मजबूत क्रिएटिव टीम के साथ, यह शो फैंस का पसंदीदा बना हुआ है.
रोहित ने डेली सोप को लेकर क्या कहा
टेलीविजन से मिले अवसरों पर बात करते हुए रोहित ने कहा, “टीवी एक ऐसा माध्यम है, जहां डेली सोप के जरिए आप अपने टैलेंट को दिखा सकते हैं. हम सभी को बॉलीवुड के गाने पसंद हैं, खासकर शाहरुख के रोमांटिक गाने.” उन्होंने निर्माता राजन शाही के विजन की भी तारीफ की, जो रोहित के लिए दमदार कहानियां गढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के बाद उनका ये करीबी हुआ बीमार, पति पराग त्यागी बोले- निर्दयी लोग हमारे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










