Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘आपके जैसे इंसान से…’ रोहित के शो छोड़ने पर अरमान ने लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

Rohit Purohit post for Romiit Raaj

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को 16 साल हो गए हैं. राजन शाही के शो को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है. शो में दिखाया जा रहा है कि रूही के पति रोहित की मौत होने वाली है. अब रोहित यानी रोमित राज के शो छोड़ने पर अरमान ने प्यारा सा पोस्ट लिखा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही की वजह से अरमान और अभीरा की जिंदगी में खुशियां आने वाली है. हालांकि उनकी खुशियां आने से पहले ही रूही की जिंदगी बदल गई. रोहित की मौत हो गई और उसकी मौत से रूही टूट सी गई है. अभीरा और अरमान उसका सपोर्ट सिस्टम बनकर उसके साथ है. रोहित का किरदार रोमित राज निभाते थे और अब वह शो में नजर नहीं आएंगे. उनके शो छोड़ने पर सीरियल में उनके भाई अरमान का रोल निभाने वाले रोहित पुरोहित ने उनके नाम खास मैसेज लिखा है.

अपने ऑनस्क्रीन भाई के लिए रोहित पुरोहित ने लिखा ये पोस्ट

रोहित पुरोहित ने रोमित राज संग कुछ अनसीन फोटोज पोस्ट की है और एक इमोशनल नोट भी लिखा है. रोहित लिखते हैं, ”जो खत्म हो किसी जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं. भाई, थैंक्यू, आपके जैसे इंसान से मिलना बहुत रेयर होता है आज की दुनिया में. आपसे बहुत कुछ सीखना है. इतना सीनियर होने के बाद भी इतना व्रिनम, इतना स्वीट, कैसे भाई कैसे. आपके साथ काम करने में एक खुशी है. चीयर्स हमारी सीक्रेट समझादारी के लिए, हमारी शरारत के लिए और हमारा ब्रो कोड ( कौन सी जगह छोड़ कर बैठना है) हमारी हंसी और आपके लिए बहुत सारे मौके इंतजार कर रहे हैं.”

यूजर्स बोले- आप दोनों सुपरहीरो हो

रोहित पुरोहित के पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप दोनों सुपरहीरो हो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों ने ऑनस्क्रीन भाईयों को रोल निभाया और ऑफस्क्रीन भाई बन गए. एक यूजर ने लिखा, रोल खत्म नहीं करना चाहिए था अभी तो सब ठीक हुआ था. एक यूजर ने लिखा, ये करना जरूरी था क्या, हमें रोहित चाहिए.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola