Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भारी ब्लडिंग के बाद अस्पताल में एडमिट हुआ अरमान, अभीरा हुई बेचैन, दादीसा ने किया कॉल

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jul 2025 5:57 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड फोटो- ट्विटर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प स्टोरी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान के माथे से खून बह रहा है. जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने रोमांचक शादी के ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभीरा अंशुमन से शादी करेगी या मायरा का सच जानने के बाद वह मना कर देगा. जैसे-जैसे शादी का दिन आता है, अरमान अपने अतीत से बाहर आने की कोशिश करता है. वह टूटा हुआ वहां जाता है, जहां उनकी शादी हो रही होती है. जैसे-जैसे फेरे आगे बढ़ते हैं, अरमान को खून बहता हुआ दिखाई देता है, लेकिन वह इसे अपने तक ही रखता है. हालांकि, अभीरा बेचैन होने लगती है, उसे लगता है कि कुछ गड़बड़ है. जैसे ही वे आखिरी फेरे लेने वाले होते हैं, अंशुमान अचानक शादी रोक देता है. वह यह कहकर सबको चौंका देता है कि जब तक पूकी नहीं मिल जाती, वह उससे शादी नहीं करेगा.

इस कारण अरमान अस्पताल में हुआ भर्ती

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में, अंशुमान पूकी को ढूंढ़ने की जिम्मेदारी खुद उठाता है, जबकि अरमान को सिर में चोट लगने से भारी ब्लीडिंग होती है और उसे अस्पताल ले जाया जाता है. कावेरी शादी रुकने से डर जाती है. इधर कृष और तान्या फेरे लाना शुरू कर देते हैं. इस बीच, दुल्हन के रूप में सजी अभीरा, अरमान को फोन करने की कोशिश करती है, क्योंकि उसे पूकी को ढूंढ़ने के लिए उसकी मदद चाहिए. वह बेसब्री से अरमान के फोन का इंतजार करती है. जैसे ही वह फोन उठाने वाला होते है, उसे सिर में तेज दर्द महसूस होता है और वह बेहोश हो जाता है. गीतांजलि चौंक जाती है और घबराहट में उसे पुकारती है.

इस वजह से दादीसा अरमान को करेगी फोन

इस बीच, कावेरी को बुरा लगने लगता है और उसे अपने किए पर पछतावा होता है. उसे लगता है कि अरमान को अभीरा को मायरा का सच बताने से रोककर उसने बहुत बड़ी गलती की है. अब उसे चिंता है कि अगर अंशुमन को सच पता चल गया, तो सबकी नजरों में अरमान की और भी ज्यादा बदनामी होगी. वह यह भी मानती है कि अभीरा को सच सिर्फ अरमान से ही सुनना चाहिए. बढ़ती बेचैनी के साथ, वह उससे संपर्क करने की कोशिश करती है. हालांकि अरमान बेहोशी हालत में है.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan Release Date: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- जनवरी में इसे…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola