Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ये शख्स अचानक करेगा किस, गुस्से में आकर धक्का देगी अरमान की वाइफ

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना (फाइल फोटो)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है, क्योंकि अंशुमान अभीरा के घर पहुंचेगा. जहां वह उसे टेस्टी खाना खिलाएगी. इसके बाद अंशुमान अभीरा के हाथों को किस कर लेगा. इससे वह गुस्से में आ जाएगी और जोर से धक्का मारेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही में शो ने सात साल का लीप लिया. जिसके बाद स्टोरीलाइन पूरी तरह से बदल गई और नई किरदारों की एंट्री हुई. जिसमें रुहीन अली खान गीतांजलि के रूप में, उर्वा रुमानी मायरा के रूप में और राहुल शर्मा अंशुमान के रूप में शामिल हुए. अरमान टाइम जंप के बाद अपनी बेटी मायरा के साथ माउंट आबू में रहता है. वहीं अभीरा गरीबी में दादीसा और विद्या के साथ रहने को मजबूर है.

अंशुमान अभीरा के हाथों को अचानक करेगा किस

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ट्रैक में, अंशुमान अभीरा के घर जाएगा, जहां वह उसे केवल टिंडे और चपाती ही खिलाएगी. अंशुमान भोजन का भरपूर आनंद लेगा और उसकी बहुत तारीफ करेगा. हाथ धोने के बाद अंशुमान अभीरा का हाथ पकड़ेगा और उसे चूमेगा. अभीरा गुस्सा हो जाएगी और उसे जोर से धक्का देगी, जिससे वह गिर जाएगा. अंशुमान को समझ नहीं आएगा कि उसने कहां गलती की है. अभीरा उसे कहेगी कि उसने बिजनेस दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि वह लाइन क्रास कर सकता है. अंशुमान स्पष्ट करेगा कि वह खाने के लिए सिर्फ हाथों की तारीफ कर रहा था और कुछ नहीं है.

अरमान अभीरा का होगा आमना सामना

इधर अरमान की बेटी मायरा डांस प्रतियोगिता में भाग लेती है और जब वह जीत जाती है, तब उसे उदयपुर जाने का मौका मिलता है. यहां वह गीतांजलि के साथ चली जाती है. जब अरमान को पूरे वाक्या का पता चलता है, तो वह भी पीछे पीछे जाता है. 7 साल बाद उसे अपने शहर में आकर अजीब लगेगा. वहीं एक साड़ी एग्जीबिशन के दौरान अभीरा और अरमान का आमना सामना भी होगा, क्योंकि वह वहां साड़ी के लिए आएगी और अरमान होस्ट करने के लिए मौजूद होगा. दोनों का मिलना क्या कहानी लेकर आएगा, ये आने वाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स ने लूटा जेठालाल-अय्यर सहित गोकुलधाम वालों का पैसा, मेहता साहब बेचेंगे अपना घर

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola