Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी, आएगा बड़ा ट्विस्ट, BTS तसवीरें वायरल

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा अब अरमान के घर नहीं रहती. इस बीच सोशल मीडिया पर नयी तसवीरें वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी एक दिलचस्प मोड़ पर आ गई है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो में दिखाया जा रहा है अभीरा पोद्दार हाउस में अब नहीं रहती है. दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई है. कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच जानकर दादी सा काफी गुस्सा है. अभीरा अब हॉस्टल में शिफ्ट हो गई है और अरमान उससे नाराज है. नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें अभीरा, अरमान को तलाक के पेपर्स देती दिखती है. पेपर्स देखकर अरमान काफी चौंक जाता है. इस बीच नयी बीटीएस तसवीरें आई है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे.


ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये तसवीरें वायरल
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ रूही चाहती है कि अरमान उन दोनों की शादी की बात दादी सा से करें. दूसरी तरफ मनीष भी उन दोनों के बारे में जान जाता है और उनपर काफी गुस्सा करता है. हालांकि रूही उन्हें समझाने की कोशिश करती है. वहीं, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की नयी बीटीएस तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन बिहाइंड द सीन फोटोज में अरमान दूल्हे की तरह शेरवानी पहने दिख रहे हैं, जबकि अभीरा ने रेड कलर की साड़ी पहनी है. वो नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही है. बैकग्राउंड भी काफी खूबसूरत लग रहा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के कमरे में अरमान की फोटो देख मनीष को लगेगा झटका, खुलेगा दोनों के प्यार का राज


क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी
इन तसवीरों के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या अरमान और अभीरा की दोबारा शादी होगी. क्या उनका तलाक नहीं होगा. हालांकि आगे के ट्रैक की कहानी तो मेकर्स ही जानते है, लेकिन फोटोज देख दर्शक काफी उत्साहित हो गए है. गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में अभीरा और अरमान के तलाक को लेकर दिखाया गया था. अभीरा उससे कहती दिखी कि अरमान ने उसे परिवार का मतलब बताया और एक खूबसूरत परिवार से मिलाया. वो उसे डिवार्स पेपर्स देती है और अरमान ये देखकर शॉक्ड हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शराब के नशे में अभीरा को देख अपना आपा खोएगा अरमान, फोड़ देगा बोतल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola